{"_id":"5da1b33f8ebc3e0144722294","slug":"100-employees-leader-leaves-delhi-for-fast-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन के लिए 100 कर्मचारी नेता दिल्ली रवाना: ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन के लिए 100 कर्मचारी नेता दिल्ली रवाना: ठाकुर
Sat, 12 Oct 2019 04:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 12 Oct 2019 04:34 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष विपिन कुमार डोगरा के नेतृत्व में 100 कर्मचारी नेता शनिवार को दिल्ली रवाना हुए। इनमें एनजीओ फेडरेशन के राज्य और जिला स्तरीय कर्मचारी प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
हिमाचल अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष एनआर ठाकुर ने कहा कि 14 अक्तूबर को अटल स्मृति स्थल दिल्ली में रखे गए एक दिवसीय उपवास में कर्मचारी नेता हिस्सा लेंगे। इसका मकसद कर्मचारी मुद्दों पर सरकार का ध्यान खींचना है। केंद्र और राज्य सरकारों पर कर्मचारी विरोधी निर्णय लेना बंद करने का दबाव बनाना है।
विज्ञापन
मांगों में पुरानी पेंशन बहाली, देश के सभी राज्यों में एक समान सेवानिवृत्ति आयु, वेतनमान और अन्य सुविधाएं एक समान करना, आय कर सीमा 8 लाख, न्यूनतम आय 28 हजार करना, ठेका, मानदेय और आउटसोर्सिंग के तहत हो रही भर्तियों को बंद करके उनकी जगह नियमित नियुक्तियां करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा। न्यायोचित मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 22 से 24 नवंबर तक भुवनेश्वर (ओडिशा) में होने वाली राष्ट्रीय बैठक में आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।