फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   10 workers admitted in PGI given leave, condition of others also improved

Solan News: पीजीआई में भर्ती 10 कामगारों को छुट्टी, अन्य की हालत में भी सुधार

Tue, 20 Feb 2024 11:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 20 Feb 2024 11:15 PM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक दवा फैक्टरी में केमिकल लीक होने के बाद काठा अस्पताल में भर्ती महिला कामगार अब स्वस्थ हैं। दूसरी ओर पीजीआई में भी भर्ती सभी 10 कामगारों को छुट्टी दे दी गई है।

विज्ञापन
10 workers admitted in PGI given leave, condition of others also improved
पीजीआई में भर्ती 10 कामगारों को छुट्टी - फोटो : संवाद

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी की एक दवा फैक्टरी में केमिकल लीक होने के बाद काठा अस्पताल में भर्ती महिला कामगार अब स्वस्थ हैं। दूसरी ओर पीजीआई में भी भर्ती सभी 10 कामगारों को छुट्टी दे दी गई है। सोमवार को फैक्टरी में केमिकल ड्रम को तीसरी मंजिल पर पहुंचाते समय यह हादसा हो गया। काठा अस्पताल में भर्ती महिला कामगार तबस्सुम ने बताया कि वह यूपी के शहबाद की रहने वाली हैं। 11:00 बजे तीसरी मंजिल में पैकिंग कर रही थी। दो कामगार केमिकल का ड्रम लेकर आए और जब वह उसे जमीन पर रखने लगे तो वह उनके पास से गिर गया। पूरा केमिकल फर्श पर बिखर गया। धुआं उठा और उसकी गैस से चक्कर आने लगे। इस पर फैक्टरी का निचली मंजिल में ले गया। वहां पर वह और उसकी कई साथी चक्कर आने के बाद गिरने लगीं।

विज्ञापन


उत्तराखंड के किछा गांव की सनोवर ने बताया कि वह दो साल से इस फैक्टरी में काम कर रही हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है। ड्रम से तरल पदार्थ गिरते बदबू से चक्कर आना लगा। वह गिर गई। काठा अस्पताल लाया गया। पहले से सुधार है। उत्तर प्रदेश के नगीना की रहने नाजिरा ने कहा कि वह फैक्टरी में काम करते समय वह बेहोश हो गई थीं, जिसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला। उसे काठा अस्पताल लाया गया। यहां पर उपचार के बाद हालत में सुधार है। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत गांव की रहने वाली गायत्री ने बताया कि अचानक सभी महिला कामगार चक्कर आने के बाद वह घबरा गईं। अस्पताल में इलाज के बाद हालत में पहले से सुधार है। केमिकल की बदबू से उन्हें चक्कर आ गया था।
विज्ञापन


कामगारों के बेहोश होने का मामला : पुलिस ने दर्ज नहीं किया केस
 झाड़माजरी स्थित दवा फैक्टरी में 14 कामगारों के बेहोश होने के मामले में पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। दूसरी और फैक्टरी प्रबंधकों का कहना है कि केमिकल लीक होने से कामगारों को कोई नुकसान नहीं हुआ। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पीजीआई से सभी को छुट्टी मिल गई है। अब सभी कामगार स्वस्थ हैं। फैक्टरी के संचालक धीरज गुप्ता ने बताया कि यह एक हादसा था। इसमें किसी की कोई लापरवाही नहीं थी। यह रोजमर्रा का कार्य था। 15 किलो के ड्रम को तीसरी मंजिल में ट्राली से पहुंचाया जा रहा था, लेकिन ट्राली के टकराने से ड्रम पलट गया और केमिकल फर्श पर गिर गया। सभी कामगार कंपनी में भी कुछ समय के बाद ठीक हो सकते थे, लेकिन एहतियात के तौर पर सभी को अस्पतालों में भर्ती करवाया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद सभी कामगार स्वस्थ थे। अब सभी को वापस घर भेज दिया है। उधर, बद्दी की पुलिस अधीक्षक ईल्मा अफरोज ने बताया कि फैक्टरी में केमिकल लीक होने के बारे में किसी भी कामगार ने कोई शिकायत नहीं दी। बिना शिकायत के पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकती। पीजीआई से सभी कामगारों को छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed