फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 students of one college died in banjar kullu bus accident

हिमाचल: एक ही कॉलेज के 10 विद्यार्थियों की जिंदगी लील गया कुल्लू बस हादसा

Fri, 21 Jun 2019 09:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Jun 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
10 students of one college died in banjar kullu bus accident
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में कुल्लू जिले के बंजार बस हादसे में 10 कॉलेज विद्यार्थियों की मौत हो गई है। आधा दर्जन छात्र गंभीर घायल हैं। इसके अलावा मंडी जिले के चालक समेत 17 लोग भी हादसे का शिकार हुए हैं। बंजार कॉलेज में दाखिला लेने के बाद छात्र-छात्राएं गुरुवार को घर जा रहे थे।

विज्ञापन


हादसे में करीब एक दर्जन स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थी घायल हुए हैं।बस में कुल 81 लोग सवार थे। इनमें 44 की मौत हो गई। पांच लोगों ने क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में दम तोड़ा। घायल 37 लोगों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के अलावा पीजीआई चंडीगढ़ और मेडिकल कॉलेज मंडी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


बंजार कॉलेज के इनिगत नेगी, वीना, खेमराज, रुचिका और रमेश समेत दस छात्र-छात्राएं हादसे का शिकार हुए हैं। दो छात्र कुल्लू कॉलेज के बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को बंजार कॉलेज में शोकसभा हुई। प्राचार्य डॉ. मनदीप ने कहा कि हादसे में जिन विद्यार्थियों की मौत हुई है, वह नए सत्र के विद्यार्थी थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरलोडिंग के साथ सख्ती  से निपटेगी सरकार: जयराम 

10 students of one college died in banjar kullu bus accident

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ओवरलोडिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। शुक्रवार को कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में बंजार बस हादसे में घायल लोगों का हालचाल जानने पहुंचे सीएम ने कहा सरकार बस हादसे के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इसके लिए मजिस्ट्रेट जांच कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि जहां पर हादसा हुआ है, वहां पर सड़क ज्यादा खराब नहीं है। ओवरलोडिंग की शिकायतें जरूर आती रही हैं। उन्होंने कहा कि बंजार बस हादसे के क्या कारण रहे इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा।

इस दौरान उन्होंने सभी घायलों के साथ बातचीत की और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने का आश्वासन दिया। सीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू को निर्देश दिया कि यदि किसी भी घायल को बेहतर इलाज के लिए कहीं और रेफर करने की जरूरत है तो तत्काल इंतजाम कराए जाएं।

इस मौके पर परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरिंदर शौरी, एचपीएमसी के उपाध्यक्ष राम सिंह, जिप अध्यक्ष रोहिणी चौधरी, युवराज बोध, उपायुक्त ऋचा वर्मा और पुलिस अधीक्षक कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed