फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   10 percent reservation for higher education in Himachal

उच्च शिक्षा के लिए भी हिमाचल में मिलेगा 10 प्रतिशत आरक्षण

Tue, 11 Jun 2019 02:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 11 Jun 2019 02:24 PM IST
विज्ञापन
10 percent reservation for higher education in Himachal

प्रदेश के सभी उच्च, स्वास्थ्य व तकनीकी शिक्षा के संस्थानों में भी  सामान्य श्रेणी के आर्थिक रूप से गरीब विद्यार्थियों को दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रदेश सरकार ने एक जून को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी थी।

विज्ञापन


सरकार की मंजूरी के बाद अब कार्मिक विभाग तीनों ही संबंधित विभागों को इस संबंध में निर्देश जारी करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार प्रदेश के सभी श्रेणी के पदों पर दस प्रतिशत आरक्षण को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन


हालांकि, सरकार ने यह साफ किया है कि जिनकी पारिवारिक आय चार लाख रुपये से कम होगी, उन्हें ही इस आरक्षण का लाभ मिलेगा। इसके अलावा आरक्षण लेने वाले आवेदक के पास ग्रामीण क्षेत्र में एक हेक्टेयर से कम जमीन, शहरी क्षेत्र में 500 वर्ग मीटर जमीन या ढाई हजार स्क्वायर फीट से कम का मकान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा इनकम टैक्स जमा करने वाले और अनुबंध व नियमित आधार पर नौकरी करने वालों को भी इस दस प्रतिशत आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। चूंकि सरकार पहले ही सात प्रतिशत आरक्षण बीपीएल को दे रही थी।


ऐसे में अब दस प्रतिशत आरक्षण लागू होने पर बीपीएल के अलावा तीन प्रतिशत अतिरिक्त लाभ गरीब सवर्णों को मिलेगा। शासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में जरूरी निर्देश जारी किए जा रहे हैं ताकि उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए भी गरीब सवर्णों को आरक्षण का लाभ मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed