फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1.25 crore rupee grant lapsed by MC Shimla

निगम लापरवाह, लैप्स हो गया गरीबों को बसाने के लिए मिला करोड़ों रुपया

Tue, 22 Jan 2019 11:59 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Tue, 22 Jan 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
1.25 crore rupee grant lapsed by MC Shimla

शहरी गरीब परिवारों और तहबाजारियों को बसाने के लिए केंद्र सरकार से मिली करोड़ों रुपये की ग्रांट लैप्स हो गई है। नगर निगम की लापरवाही के चलते अब इन प्रोजेक्टों के लटकने का संकट खड़ा हो गया है। कैग रिपोर्ट में यह चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन


इनमें लिफ्ट के पास बन रहा निगम का महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट आजीविका भवन भी शामिल हैं। इस भवन में 222 दुकानें बननी है जिसमें शहर की तिब्बती मार्केट और पंजीकृत तहबाजारियों को शिफ्ट करने का दावा था। 
विज्ञापन


केंद्र से इस प्रोजेक्ट के लिए करीब ढाई करोड़ मिलने थे जिसकी पहली किस्त जारी हो चुकी है। कैग रिपोर्ट के अनुसार चैलेंज फंड के तहत इस भवन का निर्माण जून 2015 तक पूरा किया जाना था लेकिन यह लटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य 2019 में शुरू हो चुका है, लेकिन काम पूरा नहीं हो पा रहा। ऐसे में केंद्र से मिलने वाली बाकी 1.25 करोड़ की ग्रांट लैप्स हो गई है। नगर निगम को अब लाभार्थियों से लिए शेयर के अलावा अब अपने फंड से भी पैसा 
देना पड़ेगा।

वहीं शहरी गरीब परिवारों को बसाने के लिए निगम ने कृष्णानगर में आवासों के निर्माण की योजना बनाई थी। इसमें दो सौ से अधिक परिवारों को आवास मिलने थे। साल 2013 से शुरू हुआ काम 2017 तक पूरा होना था। लेकिन ये आवास 2019 में भी तैयार नहीं हो पाए हैं। कैग की रिपोर्ट के अनुसार आवासों के निर्माण में काफी देरी हो चुकी है।

1.25 crore rupee grant lapsed by MC Shimla

प्रोजेक्ट पर मिशन पीरियड (2013-17)के दौरान 4.93 करोड़ रुपये खर्च किए गए लेकिन निर्माण पूरा न होने से बाकी बची करीब 23.50 करोड़ रुपये की ग्रांट लैप्स हो सकती है।

रिपोर्ट में जेएनएनयूआरएम के तहत पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए मिले पैसों को दूसरे कार्यों में लगाने का भी जिक्र किया गया है। हालांकि, इन पैसों को परियोजनाओं की मेन पाइपलाइन बदलने के लिए किया गया है जिनसे लीकेज की समस्या नहीं रहेगी।

धूल फांकती रही फाइलें, सोए रहे अफसर
नगर निगम के यह सारे प्रोजेक्ट 2010 से लेकर 2015 के बीच के हैं। शुरुआती दो से तीन साल तक तो इनका काम फाइलों तक सीमित रहा। नए आयुक्त पंकजराय के प्रयासों के बाद इनके काम में तेजी आई।

आजीविका भवन और गरीब आवासों को तैयार करने के लिए छह माह में कई बैठकें हो चुकी हैं। बाकायदा हर हफ्ते इनकी स्टेट्स रिपोर्ट भी ली जा रही है। लेकिन यदि निगम के पिछले अफसर समय से जाग जाते तो पैसा लैप्स न होता और गरीबों को घर भी मिल गए होते।

केंद्र सरकार से करेंगे मांग
निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि आजीविका भवन की ग्रांट को लेकर वह जल्द दिल्लीजाएंगे। केंद्र सरकार से ग्रांट देने की मांग की जाएगी। आवास योजना अभी 2022 तक चलनी है। ऐसे में इसका पैसा लैप्स नहीं होगा।

पिछले नगर निगम की लापरवाही
प्रोजेक्टों में देरी पिछले नगर निगम की लेटलतीफी के चलते हुई है। यदि समय पर काम शुरू होता तो आज गरीबों और तहबाजारियों को पक्के ठिकाने मिल जाते। वर्तमान निगम पिछले अटके कामों को जल्द निपटाने के लिए कदम उठा रहा है। नई कामों के लिए हमने समयसीमा तय की है। - कुसुम सदरेट, महापौर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed