फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   1.20 crore grant to 43 Hub and Spoke model schools of Himachal

Himachal: हिमाचल के 43 हब एंड स्पोक मॉडल स्कूलों को 1.20 करोड़ का अनुदान

Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
Krishan Singh बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
बवीता चंदेल, संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

प्रदेश भर के 43 हब एंड स्पोक मॉडल स्कूलों में 1.20 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान जारी हुआ है। इस अनुदान का उपयोग हब एंड स्पोक मॉडल स्कूलों में लैबों के आवश्यक रख-रखाव, विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्पोक मॉडल स्कूलों से हब स्कूलों में व्यवसायिक विषय की पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता प्रदान करने में किया जाएगा।

विज्ञापन
1.20 crore grant to 43 Hub and Spoke model schools of Himachal
स्कूल(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समग्र शिक्षा अभियान में प्रदेश भर के 43 हब एंड स्पोक मॉडल स्कूलों में 1.20 करोड़ रुपये का वार्षिक अनुदान जारी हुआ है। इस अनुदान का उपयोग हब एंड स्पोक मॉडल स्कूलों में लैबों के आवश्यक रख-रखाव, विद्यार्थियों की पढ़ाई, स्पोक मॉडल स्कूलों से हब स्कूलों में व्यवसायिक विषय की पढ़ाई करने आने वाले विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता प्रदान करने में किया जाएगा। वर्तमान में प्रदेश के 1,100 स्कूलों में व्यवसायिक विषयों की शिक्षा प्रदान की जा रही है।

विज्ञापन


इसमें से 43 स्कूलों को हब एंड स्पोक मॉडल बनाया गया है। इन स्कूलों में 2,032 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं इन स्कूलों में व्यवसायिक विषय पढ़ाने के लिए शिक्षक और लैब सहित आधुनिक उपकरणों की सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्पोक स्कूल के विद्यार्थियों को हब स्कूल के अनुसार ही विषय पढ़ना पड़ता है और हब स्कूल में आकर ही प्रैक्टिकल परीक्षाएं देनी पड़ती है। स्पोक स्कूलों के विद्यार्थियों को समग्र शिक्षा में 3,000 रुपये प्रति विद्यार्थी वार्षिक परिवहन भत्ता प्रदान किया जाता है। 
विज्ञापन


हब स्कूल
ऐसे स्कूल जिनमें व्यवसायिक कोर्स विषय पहले से संचालित हैं। स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या अधिक है और स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने के लिए शिक्षक और आधुनिक उपकरण उपलब्ध हैं। ऐसे स्कूलों को हब एंड स्पोक मॉडल नाम दिया गया है। इन स्कूलों में व्यवसायिक विषय पढ़ने के लिए नजदीक स्कूलों के विद्यार्थी भी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पोक स्कूल
ऐसे स्कूल जिनमें व्यवसायिक कोर्स विषय पहले से संचालित है। स्कूल विद्यार्थियों की संख्या कम और शिक्षक का पद रिक्त है। ऐसे में इन स्कूलों के विद्यार्थियों को नजदीक के हब स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स विषय की पढ़ाई करवाई जाती है।

जिला बार बजट का ब्योरा
बिलासपुर जिला को 9,4800, चंबा को 1,27,700, हमीरपुर को 14,73,000, कांगड़ा को 10,88, 000, कुल्लू को 11,18,000, लाहौल स्पीति को 4,38, 000, मंडी को 7,55, 000, शिमला को 13,72, 000, सिरमौर को 8,15, 000, सोलन को 10,53, 000, ऊना को 16,99,000 कुल मिलाकर 1,20,3600 रुपये का वार्षिक बजट जारी हुआ है।

प्रदेशभर के 43 स्कूलों में हब एंड स्पोक मॉडल संचालित हैं। इन स्कूलों में व्यवसायिक कोर्स विषय पहले से संचालित हैं। इन स्कूलों में स्पोक मॉडल स्कूलों के विद्यार्थी पढ़ाई करने आते हैं। जिन्हें 3,000 रुपये वार्षिक भत्ता प्रदान किया जाता है।-दिनेश स्टेटा, प्रदेश नोडल अधिकारी, व्यवसायिक कोर्स


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed