फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1,000 engineering seats in Himachal canceled

इंजीनियरिंग छात्रों के लिए बुरी खबर, 1000 सीटें रद्द

Wed, 16 Jul 2014 12:10 PM IST
Updated Wed, 16 Jul 2014 12:10 PM IST
विज्ञापन
1,000 engineering seats in Himachal canceled

प्रदेश के इंजीनियरिंग संस्थानों में गुणवत्ता के सुधार को लेकर सरकार और तकनीकी विवि ने सख्ती शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने मानक पूरा न करने वाले संस्थानों की सीटों में कटौती कर दी है।

विज्ञापन


इससे प्रदेश में कुल सीटों की संख्या में भी कमी हो गई है। विवि ने करीब एक हजार सीटों पर कैंची चलाई है। दूसरी ओर सरकार ने भी बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए नियम में राहत से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


तकनीकी विवि प्रशासन की ओर से गठित कमेटी ने प्रदेश में संचालित निजी इंजीनियरिंग संस्थानों का निरीक्षण किया था, कमेटी की रिपोर्ट के बाद खामियों को देखते हुए संस्थानों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें भवन, क्लासरूम जैसी सुविधाओं की बेहद कमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेईई आधार पर भरी जाएंगी 6700 सीटें

1,000 engineering seats in Himachal canceled

संस्थानों से नोटिस का जवाब मिलने के बाद विवि प्रशासन सीटों में कटौती की है। पहले प्रदेश में इंजीनियरिंग संस्थानों को करीब 7700 सीटें आवंटित थीं, जो अब कम होकर 6700 के करीब रह गई हैं।

वहीं, दूसरी ओर प्रदेश सरकार ने भी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए अहम फैसला लिया है। सरकार ने बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों को कोई रियायत नहीं दी है। कॉलेजों में जेईई के आधार पर ही सीटें भरी जाएंगी।

पिछले वर्ष भी संस्थानों को सरकार ने रियायत दी थी, लेकिन इसके बावजूद संस्थानों ने नियमों को दरकिनार करते हुए करीब चार हजार छात्रों को प्रवेश दिया था। बाद में छात्र हितों को देखते हुए सरकार को अनुमति प्रदान करनी पड़ी थी।

इंजीनियरिंग के लिए अब तक 1800 आवेदन

1,000 engineering seats in Himachal canceled

इस बार बीटेक में प्रवेश के लिए जेईई आधार पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होनी है। इंजीनियरिंग संस्थानों में सीटों के लिए 1800 के करीब छात्रों ने आवेदन किया है।

प्रदेश तकनीकी विवि के वाइस चांसलर डा. आरएल शर्मा ने कहा कि तकनीकी संस्थानों में गुणवत्ता की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विवि के निर्णय से गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

संस्थानों को कुछ समय दिया गया है। नियम पूरा होने पर कुछ सीटें बढ़ाई भी जा सकती हैं। उधर, तकनीकी विवि हमीरपुर के रजिस्ट्रार मनोज कुमार ने कहा कि संस्थानों में करीब एक हजार सीटों में कटौती की गई है। निरीक्षण रिपोर्ट के पश्चात कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed