Rajasthan: लोहे के पाइप से पीटकर पति की हत्या, सात साल पहले की थी लव मैरिज
पाली में आपसी कहासुनी में पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी। परिजन पति को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाली के रूपावास गांव के नारुजी में पत्नी ने पति की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के समय बच्चे मौके पर ही मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गिरादड़ा सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के नारुजी की ढाणी में निवासी रमेश बंजारा ने भावना बंजारा से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच अकसर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। झगड़े होने के कारण पत्नी तीन साल से मायके में रह रही थी। वह दो दिन पहले ही पीहर से वापस आई थी।
शुक्रवार शाम को खाना बनाते समय पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस पर आवेश में आकर भावना ने पति के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। इससे रमेश गंभीर घायल हो गया। मृतक के बच्चों और भतीजे ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद रमेश को आननफानन में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई श्रवण बंजारा ने अपनी भाभी भावना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है।