फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   wife murder husband in Pali by beating with iron rod

Rajasthan: लोहे के पाइप से पीटकर पति की हत्या, सात साल पहले की थी लव मैरिज

Sun, 25 Dec 2022 08:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 25 Dec 2022 08:39 AM IST
सार

पाली में आपसी कहासुनी में पत्नी ने पति के सिर पर लोहे की रॉड दे मारी। परिजन पति को लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था।

विज्ञापन
wife murder husband in Pali by beating with iron rod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

पाली के रूपावास गांव के नारुजी में पत्नी ने पति की लोहे के पाइप से पीटकर हत्या कर दी। वारदात के समय बच्चे मौके पर ही मौजूद थे। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मामला गिरादड़ा सदर थाना क्षेत्र के रूपावास गांव के नारुजी की ढाणी में निवासी रमेश बंजारा ने भावना बंजारा से सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच अकसर लड़ाई-झगड़े होते रहते थे। झगड़े होने के कारण पत्नी तीन साल से मायके में रह रही थी। वह दो दिन पहले ही पीहर से वापस आई थी। 

विज्ञापन


शुक्रवार शाम को खाना बनाते समय पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस पर आवेश में आकर भावना ने पति के सिर पर लोहे के पाइप से वार कर दिया। इससे रमेश गंभीर घायल हो गया। मृतक के बच्चों और भतीजे ने परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद रमेश को आननफानन में पाली के बांगड़ अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई श्रवण बंजारा ने अपनी भाभी भावना के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed