{"_id":"624a8ee7d1dc0e5dcf51cfc7","slug":"violence-curfew-and-netbandi-continue-in-karauli-police-arrested-46-miscreants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Curfew in Karauli: कर्फ्यू और नेटबंदी जारी, पुलिस ने 46 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, लोगों को घरों में रहने की हिदायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Curfew in Karauli: कर्फ्यू और नेटबंदी जारी, पुलिस ने 46 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, लोगों को घरों में रहने की हिदायत
Mon, 04 Apr 2022 11:53 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:53 AM IST
सार
आईजी खमेसरा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस जाब्ता के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन
इलाके में पुलिस तैनात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली में हिंदु नव वर्ष पर भड़की हिंसा के बाद हलाता तनाव पूर्ण बने हुए है। शहर में कार्फ्यू जारी और इंटरनेट भी बंद है। जरूरी सामान की प्रशासन द्वारा हॉम डिलेवरी कराई जा रही है। उधर, पुलिस कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को लगातार गिरफ्तार कर रही है।
विज्ञापन
महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि पुलिस ने अब तक 46 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इनमें से 13 आरोपियों को घटना के संबंध में और 33 लोगों को कर्फ्यू का उल्लंघन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 21 दुपहिया और चार पहिया वाहन भी जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
खमेसरा ने बताया कि हिंसा के बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक करौली शैलेन्द्र सिंह इन्दौलिया के साथ हालातों का जायजा लिया था। हालात सामान्य करने के लिए अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, पुर्नगठन एवं नियम संजीब नार्जरी, महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था भरत लाल मीना, उप महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा राहुल प्रकाश, उपायुक्त जयपुर दक्षिण मृदुल कच्छावा, पुलिस अधीक्षक धौलपुर नारायण टोगस शहर में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
आईजी खमेसरा ने बताया कि शहर में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। ड्रोन से निगरानी की जा रही है। पुलिस जाब्ता के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।
करौली हिंसा जानें अब तक क्या क्या हुआ ?
http://Curfew in Karauli: उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानें फूंकी, पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी, जांच के लिए एसआईटी बनी
http://Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण ठीक नहीं, पीएम मोदी यह देश को बताएं
Curfew in Karauli: 19 घंटे बाद भी तनाव, लोगों को सुबह न दूध मिला और न अखबार, गहलोत बोले- कानून का होगा पालन
https://www.amarujala.com/rajasthan/curfew-in-karauli-tension-situation-in-karauli-even-after-19-hours-cm-ashok-gehlot-says-law-will-be-followed
हिंदू नव वर्ष पर हिंसा: धारा 144 से हालात नहीं सुधरे तो कर्फ्यू लगाया, फिर इंटरनेट भी बंद किया, तस्वीरों में देखें कैसे जला करौली
https://www.amarujala.com/photo-gallery/rajasthan/curfew-in-karauli-after-violence-on-hindu-new-year-see-photo
Curfew in Karauli: हालात काबू में करने प्रशासन ने देर रात दोनों समुदाय के साथ की बैठक, पुलिस की कोशिश दोबारा हिंसा न भड़के
https://www.amarujala.com/rajasthan/curfew-imposed-in-karauli-administration-held-meeting-with-two-communities-after-violence
Curfew in Karauli: मामले की जांच के लिए भाजपा ने बनाई कमेटी, कहा- हिंसा के लिए गहलोत सरकार जिम्मेदार
https://www.amarujala.com/rajasthan/bjp-constituted-committee-on-karauli-stone-pelting-and-arson-case
करौली में कर्फ्यू: नव वर्ष पर निकली बाइक रैली पर पथराव से भड़की हिंसा, 43 घायल, इंटरनेट बंद
https://www.amarujala.com/rajasthan/stone-pelting-on-bike-rally-taken-out-on-hindu-new-year-in-karauli-rajasthan