Rajasthan: सीएम गहलोत बोले- धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण ठीक नहीं, पीएम मोदी यह देश को बताएं
उन्होंने कहा कि मेरा मानना शुरू से रहा है कि गांव, जिले, प्रदेश और जिस देश में शांति-भाईचारा और सद्भाव रहता है तो वहां विकास का माहौल बनता है। मैं समझता हूं कि आज महंगाई और रोजगार की बहुत बड़ी चुनौती हमारे सामने है। नौजवानों में छटपटाहट है। ये तमाम समस्याएं तब आती हैं जब सिर्फ परसेप्शन पैदा करके राजनीति की जाती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के करौली में हुए दंगे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार आने के बाद देश और प्रदेश में जो ध्रुवीकरण हो रहा है वह ठीक नहीं है। इसकी कारण से जगह-जगह तनाव पैदा हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देशवासियों से अपील करनी चाहिए कि धर्म और जाति के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि करौली और ब्यावरा की घटना सभी के सामने है।
यूपी में हो रहे फेक एंकाउंटर
उन्होंने कहा कि मेरा मानना शुरू से रहा है कि गांव, जिले, प्रदेश और जिस देश में शांति-भाईचारा और सद्भाव रहता है तो वहां विकास का माहौल बनता है। मैं समझता हूं कि आज महंगाई और रोजगार की बहुत बड़ी चुनौती हमारे सामने है। नौजवानों में छटपटाहट है। ये तमाम समस्याएं तब आती हैं जब सिर्फ परसेप्शन पैदा करके राजनीति की जाती है। हाल ही में ऐसा ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में हुआ। वहां बुलडोजर चुनाव चिन्ह बन गया, फेक एनकाउंटर को मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन बता दिया गया।
कानून राज से ही देश चलेगा
गहलोत ने कहा कि फेक एनकाउंटर करना तो बहुत आसान काम है। कानून राज स्थापित रहे, लोगों को न्याय मिले तभी देश चलेगा। एनकाउंटर के नाम पर निर्दोष लोग मर सकते हैं, इसलिए कितना ही बड़ा क्रिमिनल क्यों न हो पूरी प्रक्रिया के बाद ही उसे जो सजा मिलेगी, वह कानून का राज होगा। कानून का राज स्थापित रहेगा तभी देश चलेगा, नहीं तो दुश्मनी भी होगी और मन में कई भाव पैदा होंगे।
कल से चिंता लगी है
उन्होंने कहा कि जब से मैंने करौली की घटना के बारे में सुना तब से मुझे चिंता लगी है। रविवार सुबह मैंने डीजी से बात की, उनसे कहा कि जिन्होंने दंगा भड़काने की कोशिश की है और उनके पीछे कौन-कौन सी ताकतें थी, उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करो। चाहे वह किसी कौम या धर्म के लोग हों। सभी को मैसेज जाना चाहिए कि राजस्थान में कानून का राज ही रहेगा।
यह सरकार चलाने का तरीका नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कहा कि देशवासियों को समझ में आना चाहिए कि भाजपा के सरकार चलाने करने का तरीका क्या है? चुनाव में लाभ उठाने के लिए पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए और बाद में एकसाथ दाम बढ़ाना शुरू कर दिए। 10 दिन से करीब रोजाना पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। यह कोई सरकार चलाने का तरीका नहीं होता। इसीलिए आज महंगाई बढ़ती जा रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे तो महंगाई भी बढ़ेगी। अब तो एलपीजी के दाम भी बढ़ा दिए गए हैं।
सीएम गहलोत ने कहा कि देश का मीडिया केंद्र सरकार के दबाव में है, मीडिया के मालिक डरे हुए हैं। वह इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई के छापे से डरते हैं। कुछ लोगों को छोड़ दो तो पूरा मीडिया इनके दबाव में है। ये लोग (भाजपा) प्रदेश तक की मीडिया की मॉनिटरिंग करते हैं। उन्होंने कहा कि एक मीडिया संस्थान निष्पक्ष तरीके से काम कर रहा था, कुछ महीनों पहले उसके 20 ठिकानों पर छापे मारे गए। इसके बाद से उसका रुख बदल गया। ऐसे हालात बन जाएंगे तो डेमोक्रेसी कहां रहेगी? कहां संविधान की रक्षा होगी? ये बहुत बड़े सवाल है और यह मैं नहीं कह रहा, यह देश कह रहा है।