फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Curfew imposed in Karauli administration held meeting with two communities after violence

Curfew in Karauli: हालात काबू में करने प्रशासन ने देर रात दोनों समुदाय के साथ की बैठक, पुलिस की कोशिश दोबारा हिंसा न भड़के

Sun, 03 Apr 2022 11:07 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 03 Apr 2022 11:07 AM IST
सार

करौली में शनिवार को हुई हिंसा में कई लोग घायल हो गए। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस के 50 अफसर और 600 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

विज्ञापन
Curfew imposed in Karauli administration held meeting with two communities after violence
करौली में हिंसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर पथराव के बाद तनाव के हालात हैं। शनिवार देर रात 12 बजे प्रशासन ने दोनों समुदाय के वरिष्ठ लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान लोगों को समझाइश देकर शांति बनाए रखने के लिए कहा गया। प्रशासन ने दोनों पक्षों से युवाओं को शांत कराने की अपील भी की है। 

विज्ञापन


प्रशासन की कोशिश है कि सबसे पहले लोगों को शांत कराकर हालात सामान्य किए जाएं। दोबारा से किसी प्रकार की हिंसा न भड़के, इस दिशा में भी प्रशासन प्राथमिकता के साथ काम कर रहा है। शहर में कर्फ्यू लगा हुआ है, इंटरनेट सेवा बंद है। हालात ये हैं कि सुबह अखबार भी नहीं बांटा गया है। बताया जा रहा है कि लोगों को दूध भी नहीं मिल सका है।

विज्ञापन

Curfew imposed in Karauli administration held meeting with two communities after violence
मौके पर तैनात पुलिस जवान - फोटो : Amar Ujala Digital
संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवान तैनात

हिंसा के बाद से शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस जवान तैनात हैं। लोगों को घर से बाहर नहीं निकले की हिदायत दी जा रही है। पहले समझाइश फिर जरूरत पड़ने पर पुलिस सख्ती से निपट रही है। जानकारी के अनुसार हालात काबू में करने के लिए पुलिस के 50 अफसर और 600 पुलिसकर्मी सड़कों पर तैनात हैं। 


 

मुख्यमंत्री लगातार ले रहे जानकारी 

सूत्रों का कहना है कि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है। हालात शांतिपूर्ण रहे तो शाम तक इंटरनेट सेवा बहाल की जा सकती है। पुलिस के आला अधिकारी हालात सामान्य करने में जुटे हुए हैं। लोगों से घरों से नहीं निकलने की अपील की जा रही है। पुलिस निरंतर गश्त कर रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी लगातार मामले की जानकारी ले रहे हैं।  


 
विज्ञापन

क्या है मामला

राजस्थान के करौली में हिंदू नव वर्ष पर निकाली गई बाइक रैली पर शनिवार शाम पथराव की घटना सामने आई थी। इससे हटवारा बाजार में माहौल तनावपूर्ण हो गया था। उपद्रवियों ने एक दर्जन से ज्यादा दुकानों और तीन बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बिगड़ते हालात को देखते हुए शहर में पहले धारा 144, कर्फ्यू और फिर इंटरनेट सेवा भी बंद कर दी गई थी। हिंसा में पुलिसकर्मियों सहित 43 लोगों के घायल हो गए थे, जबकि पुष्पेंद्र नाम के व्यक्ति की हालत गंभीर थी। माहौल बिगड़ते ही बाइक रैली को रद्द कर दिया गया था। आगजनी से लाखों रुपए का नुकसान हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed