फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Rajasthan News: Maharana Arvind Singh Mewar died in Udaipur

Rajasthan News: महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन, सीएम भजनलाल, वसुंधरा से लेकर पूर्व सीएम गहलोत ने जताया दुख

Sun, 16 Mar 2025 01:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Mar 2025 01:41 PM IST
सार

Rajasthan: उदयपुर में आज महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का निधन हो गया। उनके निधन पर सीएम भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया है

विज्ञापन
Rajasthan News: Maharana Arvind Singh Mewar died in Udaipur
अरविंद सिंह मेवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेवाड़ राजवंश के संरक्षक महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का रविवार तड़के उनके निवास सिटी पैलेस में निधन हो गया। वे 81 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। परिवार के अनुसार, डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज उनके निवास पर ही चल रहा था।
विज्ञापन


मेवाड़ राजवंश के प्रमुख स्तंभ थे अरविंद सिंह
अरविंद सिंह मेवाड़ का जन्म 13 दिसंबर 1944 को उदयपुर के सिटी पैलेस में हुआ था। वे महाराणा भगवत सिंह मेवाड़ और महारानी सुशीला कुमारी मेवाड़ के छोटे बेटे थे। उनके बड़े भाई महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन पिछले साल 10 नवंबर 2024 को हुआ था।
विज्ञापन


अरविंद सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर के प्रतिष्ठित मेयो कॉलेज से पूरी की। इसके बाद उन्होंने उदयपुर के महाराणा भूपाल कॉलेज से आर्ट्स में स्नातक किया। उच्च शिक्षा के लिए वे यूके गए, जहां उन्होंने सेंट एल्बंस मेट्रोपॉलिटन कॉलेज से होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने अमेरिका में कुछ समय काम भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा...हादसा देख दंग रह गए लोग    

एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष रहे
अरविंद सिंह मेवाड़ न केवल मेवाड़ राजवंश के संरक्षक थे, बल्कि उन्होंने पर्यटन और आतिथ्य क्षेत्र में भी अपनी खास पहचान बनाई। वे एचआरएच ग्रुप ऑफ होटल्स के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक थे, जो राजस्थान के कई ऐतिहासिक होटलों का संचालन करता है। इसके अलावा, वे महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन ट्रस्ट, महाराणा मेवाड़ ऐतिहासिक प्रकाश ट्रस्ट और राजमाता गुलाब कुंवर चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी थे।

उदयपुर में शोक की लहर
महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ के निधन से उदयपुर और मेवाड़ राजघराने से जुड़े लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जुट रहे हैं।

वसुंधरा राजे ने जताया दुख
वसुंधरा राजे ने दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि महाराज श्री अरविन्द सिंह जी मेवाड़ के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने उदयपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पर्यटन के क्षेत्र में उन्होंने जो प्रयास किए वह सदैव याद रहेंगे। शोक संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि वह दिवंगत की आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। 

सतीश पूनिया ने जताया शोक

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने जताया दुख
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने दुख जताया

सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed