फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jodhpur News ›   In Jodhpur, a speeding car driver hit a bike rider and dragged him for a long distance

Jodhpur Accident: तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दूर तक घसीटा...हादसा देख दंग रह गए लोग

Sun, 16 Mar 2025 08:35 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 16 Mar 2025 08:35 AM IST
सार

Jodhpur: घटना का वीडियो कार के पीछे चल रहे एक सजग नागरिक ने बनाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को रुकवाया। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
In Jodhpur, a speeding car driver hit a bike rider and dragged him for a long distance
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जोधपुर की सड़कों पर एक सनसनीखेज घटना देखने को मिली, जब एक तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक को टक्कर मारने के बाद भी वाहन नहीं रोका। कार चालक बाइक को घसीटते हुए महावीर सर्किल से दल्ले खा की चक्की तक ले गया। यह दृश्य जिसने भी देखा, वह दंग रह गया।
विज्ञापन


घटना का वीडियो बना, पुलिस ने रोकी कार
इस घटना का वीडियो कार के पीछे चल रहे एक सजग नागरिक ने बनाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। शास्त्री नगर थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को रुकवाया। इस हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीकर में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी व्यवसायी पर हमला, लाइव वीडियो आया सामने; पुलिस जांच में जुटी    
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर में तेज रफ्तार वाहन बन रहे खतरा
शहर में तेज रफ्तार कारों का कहर कोई नई बात नहीं है। कभी पाल रोड पर डिवाइडर से टकराने की घटनाएं होती हैं, तो कभी भगत की कोठी इलाके में कारें डिवाइडर पर चढ़ जाती हैं। शनिवार को पुलिस की होली की ड्यूटी होने के कारण सड़क पर पुलिस की मौजूदगी कम थी, जिसका फायदा लापरवाह वाहन चालक उठाते नजर आए।

स्पीड नियंत्रण के लिए जोधपुर पुलिस के पास चार इंटरसेप्टर
तेज रफ्तार वाहनों पर नजर रखने के लिए जोधपुर पुलिस के पास चार इंटरसेप्टर हैं, जो दूर से ही वाहनों की गति मापकर चालान बनाते हैं। हालांकि, ये इंटरसेप्टर अक्सर हाईवे पर तैनात रहते हैं, जिससे शहर के अंदर वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी पुलिस जवानों पर ही आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed