फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Udaipur News ›   Housing Board bringing more than 50 villas and 250 flats on 20 thousand square meters of land in Udaipur

Udaipur: हाउसिंग बोर्ड की शानदार योजना, 20 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 50 से अधिक विला और 250 फ्लैट्स बनेंगे

Mon, 09 Jan 2023 10:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Jan 2023 10:08 PM IST
सार

राजस्थान आवासन मंडल आयुक्त पवन अरोड़ा सोमवार को उदयपुर स्थित मंडल की भीण्डर, पानेरियों की मादडी, सेक्टर-11 और दक्षिण विस्तार योजना का निरीक्षण कर जरूरी दिशा- निर्देश दिए।

विज्ञापन
Housing Board bringing more than 50 villas and 250 flats on 20 thousand square meters of land in Udaipur
हाउसिंग बोर्ड की शानदार योजना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयुक्त पवन अरोड़ा उदयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दक्षिण विस्तार योजना का निरीक्षण कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। आवासन आयुक्त ने कहा, उदयपुर में लगभग 20 हजार वर्ग मीटर भूमि पर 50 से अधिक विला और 250 फ्लैट्स आवासीय योजना लाई जाएगी। उन्होंने हिरण मगरी सेक्टर-11 में एस प्लस छह श्रेणी के तीन बीएचके के 24 फ्लैट्स की योजना को शीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


पवन अरोड़ा ने बताया, भीण्डर योजना में मण्डल को आपसी सहमति से प्राप्त होने वाली 60 बीघा भूमि के प्रस्ताव मुख्यालय भिजवाने के लिए भी निर्देशित कर दिया गया है। उन्होंने खातेदारों के प्रतिनिधि मण्डल से मिलकर मौके पर ही सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं का निराकरण किया। आयुक्त ने पनेरियों की मादडी में 100 फीट चौड़ी सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जायजा लिया और जिस सड़क को बनाने में किसानों का अवरोध आ रहा था, उनके मुआवजे के मामले का मौके पर ही निस्तारण भी किया।
विज्ञापन


मंडल की ओर से खातेदारों की अवाप्तशुदा भूमि के बदले विकसित भूखण्डों के आवंटन पत्र शीघ्र ही मुख्यालय से जारी करवाने का आश्वासन भी किसानों को दिया गया। आवासन आयुक्त ने बताया कि दक्षिण विस्तार योजना में नए निर्मित 112 फ्लैट्स का निरीक्षण कर शीघ्र आवंटियों को कब्जा मलमास के बाद सुपुर्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने निर्माणाधीन 56 फ्लैट्स का निरीक्षण कर कार्य पर संतुष्टि जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed