{"_id":"6497feaf7ee63849940f1f5b","slug":"thieves-target-kallaji-temple-in-dungarpur-punali-village-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dungarpur: पुनाली गांव में कल्लाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, 16 किलो चांदी के आभूषण ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dungarpur: पुनाली गांव में कल्लाजी मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, 16 किलो चांदी के आभूषण ले गए बदमाश
Sun, 25 Jun 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 25 Jun 2023 02:15 PM IST
सार
डूंगरपुर जिले के पुनाली गांव में कल्लाजी मंदिर में बीती रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया। बदमाश मंदिर से 16 किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
कल्लाजी मंदिर पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
पुलिस की अपराधियों पर कमजोर पड़ती नकेल के चलते जिले में लगातार चोरों और बदमाशों के हौसले दिन-ब-दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बीती रात को जिले के पुनाली गांव में कल्लाजी मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर का ताला तोड़कर बदमाशों ने मंदिर से करीब 16 किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री पर अपना हाथा साफ कर रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात की जानकारी रविवार सुबह धाम के महंत रणजीत सिंह को हुई, जब सुबह महंत धाम पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि धाम पर दरवाजे के ताले टूटे हुए थे। चोरों द्वारा भगवान के घर को लूटने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तथा दोवड़ा पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा मौका मुआयना किया गया। ग्रामीणों ने पुलिस को चोरी की रिपोर्ट दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन