फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Thanks and gratitude to all those who have come out in my support today said Sachin Pilot

पायलट का ट्वीट- जिसने भी मेरा साथ दिया सभी को धन्यवाद, राम-राम सा...

Tue, 14 Jul 2020 09:11 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jul 2020 09:11 PM IST
विज्ञापन
Thanks and gratitude to all those who have come out in my support today said Sachin Pilot
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर

राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया। पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने अपने समर्थन में खड़े होने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उन सभी को हार्दिक धन्यवाद और आभार, जो आज मेरे समर्थन में सामने आए हैं। जिसने भी मेरा साथ दिया सभी को धन्यवाद, राम-राम सा !

विज्ञापन



 


सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री के पद से हटाए जाने से नाराज राजस्थान में कांग्रेस पार्टी की टोंक इकाई के 59 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया है। इससे पहले उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद सचिन पायलट ने ट्वीट कर कहा कि सत्य को परेशान किया जा सकता है पराजित नहीं।  
विज्ञापन
विज्ञापन




पायलट को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने के बाद उनकी जगह पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पायलट के अलावा विश्वेंद्र सिंह और रमेश मीणा को भी मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए पायलट ने कांग्रेस की सत्ता में वापसी कराई थी। अपनी ही सरकार के खिलाफ बगावती तेवर अपनाने वाले पायलट टोंक विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed