Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Rajasthan: Demand to ban Namaz at Adhai Din Ka Jhonpra; Rajvardhan Singh Parmar files a plea in court

राजस्थान: अढ़ाई दिन के झोपड़े में नमाज पर रोक की मांग, राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय में पेश किया वाद

Thu, 26 Nov 2026 05:20 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Nov 2026 05:20 PM IST
सार

अजमेर के अढ़ाई दिन के झोपड़े में नमाज पर रोक और स्थल को मूल स्वरूप में लौटाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेना के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय में वाद पेश किया है। अगली सुनवाई 5 दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
Rajasthan: Demand to ban Namaz at Adhai Din Ka Jhonpra; Rajvardhan Singh Parmar files a plea in court
अढ़ाई दिन के झोपड़े में शिवलिंग पुनः स्थापित करने की मांग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में दरगाह के निकट स्थित अढ़ाई दिन के झोपड़े को उसके मूल स्वरूप में लौटाने और परिसर में नमाज पर रोक लगाने की मांग को लेकर महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन सिंह परमार ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने एडवोकेट निहाल सिंह शेखावत के माध्यम से अजमेर जिला न्यायालय पश्चिम में वाद प्रस्तुत किया है। मामले में न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 5 दिसंबर की तारीख तय की है।

विज्ञापन

परमार ने अपने वाद में दावा किया है कि अढ़ाई दिन का झोपड़ा मूल रूप से शिव मंदिर और संस्कृत महाविद्यालय था। उन्होंने परिसर में शिवलिंग को पुनः स्थापित करने और वहां पूजा-अर्चना शुरू कराने की मांग की है। अपने पक्ष के समर्थन में उन्होंने पुरातत्व विभाग, राष्ट्रपति सहित विभिन्न पक्षों को भेजे गए पत्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

विज्ञापन

परमार ने मांग की है कि अढ़ाई दिन के झोपड़े में वर्तमान में हो रही नमाज पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही सरकार परिसर में शिवलिंग की पुनर्स्थापना कर स्थल को उसके मूल स्वरूप में लौटाने के लिए कदम उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप सेना लंबे समय से इस मुद्दे को उठा रही है। यदि सरकार शिवलिंग की पुनर्स्थापना के लिए कार्रवाई नहीं करती है तो संगठन को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि वह शिवलिंग को पुनः स्थापित कर पूजा-अर्चना की व्यवस्था कर सके। न्यायालय में वाद प्रस्तुत किए जाने के बाद अब इस मामले में 5 दिसंबर को होने वाली अगली सुनवाई पर नजर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed