Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan: Dotasra attacks BJP, says the public has rejected their misrule news in hindi

राजस्थान: डोटासरा का भाजपा पर हमला, बोले- जनता ने कुशासन नकारा, अगले चुनाव में दो अंकों तक नहीं पहुंचेगी

Thu, 26 Nov 2026 04:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 26 Nov 2026 04:24 PM IST
सार

गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव नतीजों को भाजपा के कुशासन के खिलाफ जनता का फैसला बताया। उन्होंने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और बदहाल सुविधाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा। चूरू में कांग्रेस के खिलाफ वोटिंग करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी।

 

विज्ञापन
Rajasthan: Dotasra attacks BJP, says the public has rejected their misrule news in hindi
गोविंद सिंह डोटासरा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने उपचुनाव के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली से परेशान जनता ने भाजपा के कुशासन को नकार दिया है। डोटासरा ने दावा किया कि यदि भाजपा ने अगले दो साल में काम नहीं किया तो वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी। इसके साथ ही उन्होंने चूरू में पार्टी के खिलाफ हुई कथित गद्दारी पर कार्रवाई करने का ऐलान किया।

विज्ञापन

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ कर दिया है। प्रदेश में अपराध बढ़ रहे थे और सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई थी। बिना लेन-देन के कोई फाइल आगे नहीं बढ़ रही थी। बेरोजगार, किसान और नौजवान परेशान थे। महिलाओं के खिलाफ अपराध हो रहे थे, लेकिन सरकार में कोई सुनने वाला नहीं था। मुख्यमंत्री भाषण देने में व्यस्त थे और मंत्री लूट-खसोट में लगे थे।

विज्ञापन


पढे़ं: पिता कांग्रेस के कार्यकर्ता, बहन रह चुकीं प्रधान...अब अनीशा बनीं जिला प्रमुख; बताया अपना विजन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क और चिकित्सा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति खराब थी। प्रसूताओं की मौतें हो रही थीं और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हंस रहे थे। भाजपा के सारे झूठ सामने आ गए हैं और जनता ने उसके कुशासन को नकार दिया है। डोटासरा ने कहा कि प्रदेश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात मॉडल को भी नकार दिया है।डोटासरा ने भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर पार्टी को समझ नहीं आई और अगले दो साल तक भी उसने काम नहीं किया तो वह दो अंकों तक भी नहीं पहुंच पाएगी।

चूरू में पार्टी के खिलाफ वोटिंग का आरोप
चूरू में कांग्रेस के खिलाफ हुई कथित क्रॉस वोटिंग को लेकर डोटासरा ने कहा कि गोविंद राम की बेटी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत हासिल की है। वह पहले प्रधान भी रह चुकी हैं। गोविंद राम का बेटा भी प्रधान रहा है और उनकी पत्नी भी एक पद पर रह चुकी हैं। गोविंद राम मंत्री रहे हैं, सांसद का चुनाव लड़ चुके हैं और कैंपेन कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा से आए व्यक्ति को पार्टी ने कम समय में काफी कुछ दिया, लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ काम किया है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कांग्रेस के लोगों को अपने कब्जे में रखा और पीसीसी के पर्यवेक्षक को भी उपलब्ध नहीं कराया। डोटासरा ने इसे पार्टी के खिलाफ वोटिंग करार दिया।

गद्दारी करने वालों पर होगी कार्रवाई
डोटासरा ने कहा कि चूरू में हुई घटना की रिपोर्ट पार्टी पर्यवेक्षक और जिला कांग्रेस कमेटी (डीसीसी) से मांगी गई है। रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित लोग कई दिनों से बयानबाजी कर रहे थे और उनका ऐसा करने का मन पहले से बना हुआ था। चूरू में जो हुआ, वह गलत है। पार्टी के साथ गद्दारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed