फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sachin Pilot refused to fight bypoll election.

सचिन पायलट का चुनाव लड़ने से इंकार

Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 20 Aug 2014 07:27 PM IST
विज्ञापन
Sachin Pilot refused to fight bypoll election.

राजस्थान में उपचुनावों में उम्मीदवार बनने को लेकर चल रही अटकलों को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वे उपचुनाव में किसी भी सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे। अजमेर की नसीराबाद सीट से पायलट के चुनाव लडऩे की चर्चा जोरों पर चल रही थी।

पायलट ने बुधवार को पत्रकारों से कहा कि वे उपचुनाव में नसीराबाद सीट से खड़े नहीं हो रहे हैं।

'जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी कांग्रेस'

Sachin Pilot refused to fight bypoll election.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा, "राजस्थान की चारों सीटों पर कांग्रेस जीतने के लिए चुनाव लड़ेगी।"

पायलट ने चारों सीटों पर उम्मीदवारों के पैनल पर पार्टी के पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा की है। साथ ही, पायलट ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ चुनावों को लेकर चर्चा की है।

राजस्थान में सितम्बर में उपचुनाव नसीराबाद, वैर, सूरजगढ़ और कोटा दक्षिण विधानसभा सीटों पर होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed