फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   RTU Professors Girish Parmar Demanding Sexual Favours In kota Rajasthan

Rajasthan: RTU प्रोफेसर के मोबाइल में मिले छात्राओं के फोटो, शारीरिक संबंध बनाने का बनाता था दबाव

Mon, 26 Dec 2022 05:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Dec 2022 05:32 PM IST
सार

आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दो केस पहले से दर्ज थे। अब मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एक छात्रा ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर परमार ने पास कराने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। मना करने पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया था।

विज्ञापन
RTU Professors Girish Parmar Demanding Sexual Favours In kota Rajasthan
आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आरटीयू) कोटा के आशिक मिजाज एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार के कारनामे हर रोज सामने आ रहे हैं।  आरोपी प्रोफेसर छात्राओं पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी दबाव बना था। छात्राओं के मोबाइल डीपी के फोटो अपने मोबाइल में रखता था। साथ ही छात्राओं को व्हाट्सएप डीपी में अपनी अच्छी फोटो लगाने के लिए बोलता था। इसके बाद छात्राओं की फोटो के स्क्रीनशॉट ले लेता था। मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी को आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार के मोबाइल से कई छात्राओं के फोटो मिले हैं। उसका मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आरटीयू का प्रोफेसर गिरीश परमार पेपर सेट कराने का काम भी अपने चहेते छात्र से करता था। अंकों में भी हेराफेरी करता था। वह छात्राओं को झांसे में लेने के लिए बिचौलियों के जरिए उन्हें ब्लैकमेल करता था। महंगे गिफ्ट देने और नंबर अधिक देने का भी लालच छात्राओं को देता था। इस मामले से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद कुलपति ने गिरीश परमार को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा गिरफ्तार छात्र अर्पित को भी निष्काशित किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ दो केस पहले से दर्ज थे। अब मोदी इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की एक छात्रा ने भी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। युवती ने आरोप लगाया कि प्रोफेसर गिरीश परमार ने पास कराने के लिए उससे रिश्वत मांगी थी। मना करने पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया था। पीड़िता युवती ने अपनी शिकायत आरके पुरम थाने में दर्ज कराई है। इससे पहले दो केस दादाबाड़ी थाने में दर्ज हुए थे। अब इन तीनों मामलों की जांच एसआईटी ही करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, बीते दिनों एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार पर बीटेक फाइनल ईयर की छात्रा ने गंभीर आरोप लगाए थे। अपनी रिपोर्ट में उसने पुलिस को बताया था कि प्रोफेसर परमार ने उसे फेल कर दिया। इसके बाद एक छात्र के जरिए वह फिजिकल रिलेशन का दबाव डालने लगा। आरोपी प्रोफेसर गिरीश परमार और छात्र अर्पित अग्रवाल के बातचीत के ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed