{"_id":"5f0e81468ebc3e637d41bb9b","slug":"rajasthan-political-crisis-sachin-pilot-says-i-am-still-in-congress-not-going-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा', सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा', सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी
Wed, 15 Jul 2020 09:38 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 15 Jul 2020 09:38 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का पद गंवाने के बाद सचिन पायलट ने कहा है कि वो अभी भी कांग्रेस में हैं और भाजपा में नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम गहलोत से बगावत करने के बाद राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा हो रही थी कि कहीं पायलट भी ज्योतिरादित्य सिंधिया की तरह भाजपा का दामन तो नहीं थामेंगे। लेकिन समाचार एजेंसी एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में पायलट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वो कांग्रेस छोड़कर नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पायलट ने कहा कि मुझपर आरोप लग रहे हैं कि मैं भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहता हूं। भाजपा से मिलकर सरकार गिराने की बात करना गलत है। उन्होंने कहा कि मैं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ऐसा काम क्यों करूंगा।
यह भी पढ़ें: पायलट का ट्वीट- जिसने भी मेरा साथ दिया सभी को धन्यवाद, राम-राम सा...
उन्होंने कहा कि मैं अभी भी पार्टी में हूं। आगे के कदम के लिए अपने समर्थकों के साथ बातचीत करूंगा। पायलट ने कहा कि मैं अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता के लिए काम करना जारी रखूंगा।
मुझे विकास का काम करने का मौका नहीं दिया गया
सचिन पायलट ने कहा कि मैंने किसी भी विशेष ताकत की मांग नहीं की। मैं केवल इतना चाहता था कि सरकार अपने वादे पूरे करे। उन्होंने कहा कि मुझे विकास का काम करने का मौका नहीं दिया गया।
पायलट ने सीएम गहलोत पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद उन्होंने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। अफसरों को मेरे आदेश ना मानने को कहा गया। उन्होंने कहा कि मेरे पास कोई भी फाइल नहीं आती थी।