फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan news Lady Don Kamala Choudhary arrested for challenging Nagaur SP

कैद में लेडी डॉन: एसपी को चैलेंज देने वाली कमला गिरफ्तार, वीडियो में कहा था- अपने दम पर लेती हूं ड्रग्स 

Thu, 03 Mar 2022 05:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 03 Mar 2022 05:58 PM IST
सार

नौगार एसपी को चैलेंज देने वाली लेडी डॉन कमला चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लेडी डॉन ने हथियार के साथ वीडियो जारी कर कहा था, मैं अपने दम पर ड्रग्स लेती हूं, किसी में दम है तो रोक के दिखा दे। 

विज्ञापन
Rajasthan news Lady Don Kamala Choudhary arrested for challenging Nagaur SP
पुलिस गिरफ्त में कमला चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर की कमला चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को विजय वल्लभ चौक से पकड़ा गया है। इस दौरान वह स्कूटी कहीं जा रही थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


खुद को लेडी डॉन बताने वाली कमला चौधरी ने बीते दिन बुधवार को एसपी को ड्रग्स लेने से रोकने का चैलेंज दिया था। साथ ही उसने बंदूके से फायर कर इसका विडियो भी सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। इससे पहले भी लेडी डॉन के खिलाफ कोतवाली थाना पुलिस ने एक केस दर्ज किया था, लेकिन इसका उस पर कोई असर नहीं हुआ। बुधवार देर रात वह शहर की सड़कों पर बेफिक्र घूमी और एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था।  
विज्ञापन


वीडियो में यह बोली थी लेडी डॉन 
लेडी डॉन कमला ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कहा था कि मैं रोज एमडी ड्रग्स लेती हूं और खुद के दम पर लेती हूं, किसी के बाप में दम हो तो रोक के दिखा दे। कमला यहीं नहीं रुकी उसने आगे कहा कि नागौर एसपी मेरी रिकॉर्डिंग देख रहा है, वह कब बताएगा कि मैंने उसके बंगले पर आकर रुपए मांगे थे। वीडियो में कमला चौधरी कई राजनेताओं को भी धमका रही थी। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने का मन बना लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed