राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम: राजस्थान में बदल गए सियासत के समीकरण, कांग्रेस को भारी बहुमत; भाजपा पिछड़ी
राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने 3684 से ज्यादा सीटें जीतीं है। कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं भाजपा का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। भाजपा को 2210 सीटें मिली हैं। चुनाव में सबसे ज्यादा फायदा आरएलपी को हुआ है। 624 से ज्यादा निर्दलीयों की सीटें हैं। जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस आगे है।
लाइव अपडेट
जिला परिषद चुनाव परिणाम शाम छह बजे तक
कुल सीटें- 1275परिणाम घोषित- 890
- कांग्रेस- 529
- भाजपा -285
- आरएलपी-37
- बाप-22
- बीएसपी -4
- सीपीआईएम -5
- आप -0
- एनपीपी-0
- निर्दलीय -8
शाम 6 बजे तक राजस्थान पंचायत चुनाव परिणाम
कुल सीटें-7543परिणाम घोषित-7352
- कांग्रेस-3684
- भाजपा -2163
- आरएलपी-493
- बीएसपी-60
- सीपीआईएम-50
- बाप -276
- आप-2
- एनपीपी-0
- निर्दलीय-624
जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस आगे
जिला परिषद के परिणामों में भी कांग्रेस को फायदा हुआ है। यहां पर कांग्रेस ने 1275 सीटों में से 529 सीटें जीत ली हैं। भाजपा को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। भाजपा के खाते में 285 सीटें आईं है।जिला परिषद कोटपूतली-बहरोङ परिणाम
वार्ड नंबर नाम1 रेनू (BJP)
2 उम्मेद सिंह (BJP )
3 बलवान यादव (BJP)
4 जसविंदर सिंह (INC)
5 प्रियंका (INC)
6 पूजा यादव (INC)
7 राजाराम विजय( INC)
8 कौशल्या (INC)
9 सावंतराम (INC)
10 विक्रम सिंह यादव (INC)
11 शानू यादव (INC)
12 पवन कुमार गुर्जर( INC)
13 लक्ष्मी (INC)
14 रामनिवास यादव (INC)
15 रोहताश सिंधु (BJP)
16 धर्मेन्द्र कुमार मीना (INC)
17 अंजू वर्मा (INC)
18 रमा देवी (INC)
19 —
20 कृपा कुमारी रावत( INC)
21 राकेश कुमार दायमा (निर्दलीय)
22 मोनिका यादव नारायण यादव( INC)
23 सरिता देवी रणवीर वकील( INC)
24 दयाराम यादव( INC)
25 संजय देवी नितिन यादव( BJP)
26 सना देवी ( INC) रतिराम गुर्जर
27 धर्मपाल गुर्जर( INC)
वार्ड नंबर 19 के मशीन में टेक्निकल प्रॉब्लम होने से अभी रिजल्ट बाकी
कुल परिणाम
5 बीजेपी
20 कांग्रेस
1 निर्दलीय
जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत, 34 सीटों पर जीत; भाजपा 10 पर सिमटी
जयपुर जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने बड़ी जीत दर्ज करते हुए जिला प्रमुख बनाने का रास्ता लगभग साफ कर लिया है। अब तक दर्ज 46 वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 34 सीटों पर जीत हासिल की है। भाजपा को 10 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को दो सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में फिलहाल कोई सीट दर्ज नहीं है।
जिला परिषद के कुल 57 वार्ड हैं। इनमें से 46 के परिणाम सामने आ चुके हैं, जबकि 11 वार्डों के नतीजे अभी घोषित होना बाकी हैं। कांग्रेस ने घोषित परिणामों में ही बहुमत के लिए जरूरी आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में उसका जिला प्रमुख बनना लगभग तय माना जा रहा है।
भाजपा को कांग्रेस से 24 सीटें कम मिली हैं। वहीं, आरएलपी ने दो वार्डों में जीत दर्ज की है। जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की ओर से 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव किया जाएगा।
अजमेर जिला परिषद चुनाव: भाजपा को 19 सीटें, कांग्रेस को मिलीं 12
अजमेर जिले में जिला परिषद के 33 सदस्यों के चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है। इन चुनावों के परिणाम घोषित किए गए हैं। भाजपा ने 33 में से 19 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल किया है।
कांग्रेस को 12 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने भी दो सीटों पर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल है। भाजपा ने जिला परिषद चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त बनाई है। कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही, जबकि आरएलपी ने अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराई है। जिला परिषद चुनाव में वार्ड नंबर 26 से भाजपा प्रत्याशी पूजा भंसाली जीती हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शमीना बानो को हराकर यह चुनाव अपने नाम किया। इस वार्ड में दोनों प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला देखा गया था। मतगणना के बाद पूजा भंसाली को विजेता घोषित किया गया। जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश गुर्जर ने जीत दर्ज की। कमलेश गुर्जर पूर्व विधायक की पत्नी हैं और पूर्व में प्रधान भी रह चुकी हैं। वार्ड नंबर 28 का परिणाम भी चर्चा में रहा, जहां भाजपा प्रत्याशी संतोष गुर्जर ने लॉटरी से जीत हासिल की। कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश गुर्जर चुनाव हार गए। संतोष गुर्जर भाजपा नेता अर्जुन नलिया की पत्नी हैं।
जिला परिषद सवाई माधोपुर का परिणाम
- वार्ड नम्बर 1 से रामनरी कांग्रेस
- 6 से कांग्रेस की रामनरी
- 8 से बीजेपी के धारासिंह
- 12 से कांग्रेस के संतोष
- 13 से कांग्रेस के राम भजन
- 15 से कांग्रेस की आशा देवी
- 23 से कांग्रेस की सीमा मीना
- 26 से कांग्रे के मुकेश
- 27 से कांग्रेस की पूजा बाई
- 29 से बीजेपी की पिंकी देवी
- 30 से कांग्रेस की फ़रेबी चुनाव जीती
सवाई माधोपुर जिले की चौथ का बरवाड़ा पंचायत समिति
- वार्ड नंबर 1 से बीना देवी बीजेपी की जीती
- वार्ड नंबर 2 से कांग्रेस की राजी देवी जीती
- वार्ड नंबर 3 कांग्रेस की पूजा बेरवा जीती
- वार्ड नंबर 4 निर्दलीय सीमा जीती
- वार्ड नंबर 5 कांग्रेस के टीकाराम मीणा जीते
- वार्ड नंबर 6 कांग्रेस के शंकर लाल गुर्जर जीते
- वार्ड नंबर 7 कांग्रेस की अनीता जीती
- वार्ड नंबर 8 कांग्रेस के देशराज जीते
- वार्ड नंबर 9 कांग्रेस की वीरमला जीती
- वार्ड नंबर 10 निर्दलीय राजेश जीते
- वार्ड नंबर 11 बसपा की रचना जीती
कुल परिणाम
कांग्रेस 7
बीजेपी 1
अन्य 2
बीएसपी 1
जालोर जिले में पंचायत समिति चुनाव के नतीजे
- सरवाना पंचायत समिति वार्ड संख्या 5: कांग्रेस प्रत्याशी महेश कुमार ने दर्ज की जीत।
- सरवाना पंचायत समिति वार्ड संख्या 9 भाजपा प्रत्याशी अखेराज ने दर्ज की जीत।
- सरवाना पंचायत समिति वार्ड संख्या 1 RLP प्रत्याशी वाली ने दर्ज की जीत,
- चितलवाना पंचायत समिति वार्ड संख्या 3 कांग्रेस प्रत्याशी हीरालाल ने दर्ज की जीत।
- चितलवाना पंचायत समिति वार्ड 4 से काग्रेस प्रत्याशी सरदारा जीते
- बागोड़ा वार्ड संख्या 14: कांग्रेस प्रत्याशी नग सिंह ने जीत दर्ज की
- पंचायत समिति जसवंतपुरा वार्ड नंबर 5 से कोकु देवी 623 से कांग्रेस से जीती
- पंचायत समिति जसवंतपुरा वार्ड नंबर 1 से शांति देवी कांग्रेस से विजय
- रानीवाड़ा पंचायत समिति वार्ड संख्या 9 से कांग्रेस प्रत्याशी लीला देवी मंजीराम चौधरी विजयी
- बागोड़ा के वार्ड 08 से कांग्रेस उम्मीदवार नारमला 920 वोट से जीती, भाजपा की कैलास को हराया
- बागोड़ा के वार्ड 10 से कांग्रेस उम्मीदवार पालु 300 वोट से जीती, भाजपा की केली देवी को हराया
- बागोड़ा के वार्ड 12 कांग्रेस उम्मीदवार गीता देवी 320 वोट से जीती, भाजपा की अंतर को हराया,,वार्ड 04 से कांग्रेस ने जीत की दर्ज।
जयपुर जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस को जबरदस्त बढ़त, 24 में से 18 वार्डों में आगे, बीजेपी की हालत पतली
वार्डवार स्थिति देखें तो कांग्रेस ने वार्ड नंबर 1, 2, 3, 5, 11, 14, 16, 18, 20, 27, 28, 29, 38, 39, 40, 41, 42 और 51 में बढ़त या जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा वार्ड नंबर 4, 12, 17, 19 और 21 में आगे है। आरएलपी को वार्ड नंबर 15 में बढ़त मिली है। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस की बढ़त भाजपा के लिए चुनौती के रूप में सामने आई है। अब तक के आंकड़ों में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले तीन गुना से ज्यादा वार्डों में बढ़त बनाई है। हालांकि, शेष वार्डों की मतगणना पूरी होने के बाद ही अंतिम चुनावी तस्वीर साफ होगी।
