Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Panchayat Polls: Congress wins 869 seats, leads BJP by 333 in 1,747 declared results so far

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस को भारी बढ़त, 2922 सीटें जीतीं; भाजपा के खाते में अब तक आईं 1749 सीटें

Fri, 20 Nov 2026 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 20 Nov 2026 03:07 PM IST
सार

राजस्थान पंचायत चुनाव के परिणामों में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस ने बीजेपी पर भारी बढ़त बनाकर रखी हुई है। दोपहर तीन बजे तक  5890 सीटों के परिणाम आए हैं। इसमें से कांग्रेस ने 2922 सीटें जीत ली हैं। वहीं भाजपा के खाते में 1749 सीटें आईं है। इस चुनाव में आरएलपी को फायदा पहुंचा है। घोषित सीटों में आरएलपी ने 429 सीटें जीतीं है। 

विज्ञापन
Rajasthan Panchayat Polls: Congress wins 869 seats, leads BJP by 333 in 1,747 declared results so far
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत समिति सदस्य चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। अब तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 35 जिलों की 182 पंचायत समितियों की 1,747 सीटों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 869 सीटें जीतकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भाजपा 536 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। दोनों प्रमुख दलों के बीच जीत का अंतर 333 सीटों का है।

विज्ञापन


घोषित नतीजों में कांग्रेस को करीब 50 फीसदी सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा का आंकड़ा करीब 31 फीसदी है। निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए 154 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने 129 सीटें जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) को 25, माकपा को 18, बसपा को 15 और आम आदमी पार्टी को एक सीट मिली है।
विज्ञापन


प्रदेश में पंचायत समितियों की कुल 8,245 सीटें हैं। ऐसे में अब तक घोषित नतीजे कुल सीटों के करीब पांचवें हिस्से के हैं। शेष सीटों के परिणाम आने के बाद राजनीतिक तस्वीर और स्पष्ट होगी। कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली में मतगणना 17 दिसंबर को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस का दबदबा
जिलों के नतीजों में जोधपुर और जयपुर में कांग्रेस ने भाजपा के मुकाबले बड़ी बढ़त बनाई है। जोधपुर की 243 सीटों में कांग्रेस ने 128 सीटें जीती हैं। यहां आरएलपी 53 और भाजपा 52 सीटों के साथ मुकाबले में रही। निर्दलीय उम्मीदवारों को 10 सीटें मिलीं।

जयपुर जिले की 195 सीटों में कांग्रेस ने 109 पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा को 47 और आरएलपी को 31 सीटें मिलीं। निर्दलीय उम्मीदवार आठ सीटों पर विजयी रहे। सीकर की 144 सीटों में कांग्रेस ने 74 और भाजपा ने 52 सीटें जीतीं। दौसा की 125 सीटों में भी कांग्रेस 59 सीटों के साथ आगे रही, जबकि भाजपा को 37 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 26 सीटें मिलीं।

ये भी पढ़ें: उदयपुर पंचायत चुनाव मतगणना: भींडर वार्ड-2 से निर्दलीय मांगीबाई जीतीं, जिला परिषद में भाजपा 8,कांग्रेस 6 पर आगे

झालावाड़ में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के गृह जिले झालावाड़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच बेहद करीबी मुकाबला रहा। यहां 100 सीटों में भाजपा ने 50 और कांग्रेस ने 49 सीटें जीतीं। एक सीट आम आदमी पार्टी के खाते में गई।


वहीं उदयपुर की 129 सीटों में भाजपा ने 62 और कांग्रेस ने 54 सीटें हासिल कीं। यहां बीएपी को सात और निर्दलीय उम्मीदवारों को छह सीटें मिलीं।

भरतपुर में निर्दलीय उम्मीदवारों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा। यहां 46 सीटों में से 22 पर निर्दलीय जीते, जबकि कांग्रेस को 17 और भाजपा को पांच सीटें मिलीं। हनुमानगढ़ की 76 सीटों में कांग्रेस ने 41, माकपा ने 15 और भाजपा ने 13 सीटें जीतीं। डूंगरपुर की 20 सीटों में भाजपा को 14, बीएपी को चार और कांग्रेस को दो सीटें मिलीं।

पंचायत चुनाव में महिलाओं की भागीदारी ज्यादा
घोषित नतीजों में महिलाओं ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार विजयी उम्मीदवारों में 949 महिलाएं हैं, जबकि 797 पुरुषों ने जीत हासिल की है। एक उम्मीदवार की प्रविष्टि में लिंग का विवरण दर्ज नहीं है। इस तरह घोषित विजेताओं में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 54 फीसदी है।

विजयी उम्मीदवारों की औसत उम्र करीब 41 वर्ष है। सबसे कम उम्र के विजेता 21 वर्ष और सबसे अधिक उम्र के विजेता 81 वर्ष के हैं।

दलवार स्थिति: घोषित 1,747 सीटें

पार्टी

जीती सीटें

कांग्रेस

869

भाजपा

536

निर्दलीय

154

आरएलपी

129

बीएपी

25

माकपा

18

बसपा

15

आम आदमी पार्टी

1

कुल

1,747

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed