Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur Panchayat Elections: Congress Wins Zila Parishad, BJP Loses in CM and Deputy CM's Constituencies

पंचायत चुनाव: जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बोर्ड तय, सीएम, डिप्टी सीएम क्षेत्र में बीजेपी हारी

Fri, 20 Nov 2026 03:34 PM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Fri, 20 Nov 2026 03:34 PM IST
सार

जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा पर 153 सीटों की बढ़त बनाई। पंचायत समितियों की 383 सीटों में कांग्रेस को 216 और जिला परिषद की 46 सीटों में 34 सीटें मिलीं। दोनों स्तरों पर कांग्रेस बहुमत के पार है।

विज्ञापन
Jaipur Panchayat Elections: Congress Wins Zila Parishad, BJP Loses in CM and Deputy CM's Constituencies
जयपुर पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव के उपलब्ध नतीजों में कांग्रेस ने भाजपा पर बड़ी बढ़त बना ली है। पंचायत समितियों के 383 और जिला परिषद के 46 वार्डों के परिणाम दर्ज हो चुके हैं। दोनों स्तरों को मिलाकर कांग्रेस ने अब तक 250 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा को 97 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) को 62 सीटें मिली हैं। अन्य के खाते में 20 सीटें दर्ज हैं।

विज्ञापन

पंचायत समितियों के कुल 386 वार्डों में से 383 के आंकड़े सामने आए हैं। इनमें कांग्रेस 216 सीटों के साथ सबसे आगे है। भाजपा को 87, आरएलपी को 60 और अन्य को 20 सीटें मिली हैं। अभी चौमूं, दूदू और शाहपुरा में एक-एक वार्ड का आंकड़ा शेष है। कांग्रेस ने उपलब्ध परिणामों में ही बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

जिला परिषद चुनाव में भी कांग्रेस ने मजबूत प्रदर्शन किया है। कुल 57 वार्डों में से 46 के नतीजे दर्ज हुए हैं। इनमें कांग्रेस ने 34 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा को 10 और आरएलपी को दो सीटें मिली हैं। शेष 11 वार्डों के नतीजे आना बाकी हैं। कांग्रेस यहां भी बहुमत के आंकड़े से आगे है। ऐसे में जिला प्रमुख का पद कांग्रेस के खाते में जाना लगभग तय माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें- Live Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, बीजेपी पीछे

पंचायत समितियों में कई क्षेत्रों में कांग्रेस आगे

पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने बस्सी में 25 में से 18, जमवारामगढ़ में 23 में से 18 और आंधी में 19 में से 17 सीटें जीती हैं। गोविंदगढ़ में 12, आमेर में 12, जोबनेर और किशनगढ़ रेनवाल में 11-11 तथा शाहपुरा और कोटखावदा में 11-11 सीटें कांग्रेस के खाते में गई हैं। भाजपा ने चौमूं में 25 में से 13 और सांभर में 17 में से नौ सीटें हासिल की हैं। गोविंदगढ़, जोबनेर और चाकसू में भाजपा को छह-छह सीटें मिली हैं।

आरएलपी ने सांगानेर में आठ सीटें जीतकर अपनी ताकत दिखाई है। अमरसर में भी पार्टी को सात और मौजमाबाद में छह सीटें मिली हैं। आमेर और जालसू में अन्य उम्मीदवारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

दूदू में भाजपा तीसरे स्थान पर, कांग्रेस और आरएलपी से पिछड़ी

 दूदू पंचायत समिति चुनाव में भाजपा तीसरे स्थान पर रही। अब तक घोषित 14 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने छह सीटें जीतकर पहला स्थान हासिल किया है, जबकि आरएलपी पांच सीटों के साथ दूसरे नंबर पर है। भाजपा को केवल तीन सीटों से संतोष करना पड़ा। पंचायत समिति के कुल 15 वार्ड हैं और एक वार्ड का परिणाम आना बाकी है। इस तरह दूदू में कांग्रेस और आरएलपी के मुकाबले भाजपा पिछड़ गई है।

दोनों स्तरों पर कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त

जयपुर जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद के कुल 443 वार्ड हैं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 429 के परिणाम दर्ज हो चुके हैं और 14 वार्डों का हिसाब बाकी है। दोनों चुनावों को मिलाकर कांग्रेस भाजपा से 153 सीटें आगे है। जिला परिषद के नवनिर्वाचित सदस्यों की ओर से 25 नवंबर को जिला प्रमुख का चुनाव किया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed