{"_id":"62206feb722e710dac3d986c","slug":"rajasthan-news-dholpur-forest-department-team-caught-two-poachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे थे शिकारी, बोट से पहुंची वन विभाग टीम ने पकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे थे शिकारी, बोट से पहुंची वन विभाग टीम ने पकड़ा
Thu, 03 Mar 2022 01:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:06 PM IST
सार
चंबल नदी में मछली और कछुए पकड़ रहे दो शकारियों को वन विभाग की टीम ने छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी के पास शिकार का सामान जब्त किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार शिकारी और जब्त सामान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर वन विभाग की टीम ने गुरुवार तड़के कार्रवाई करते हुए दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों शिकारी चंबल नदी में जाल डालकर मछली और कछुए पकड़ रहे थे। आरोपियों के पास से विभाग की टीम ने सात जाल और तीन ट्यूब जब्त किए हैं।
विज्ञापन
रेंजर रणवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग कठूमर घाट के पास मछली और कछुए का शिकार करने आए हैं। सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम वोट की मदद से मौके पर पहुंची तो शिकारियों में भगदड़ मच गई। इस दौरान टीम ने पीछा कर दो शिकारियों को पकड़ लिया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम जितेंद्र पुत्र गया प्रसाद और रिंकू पुत्र जगन्नाथ निवासी सबलगढ़ मुरैना मध्य प्रदेश का निवासी बताया है। रेंजर ने बताया कि पकड़े गए दोनों शिकारियों से पूछताछ कर दूसरे शिकारियों को भी चिन्हित किया गया है, यह भगदड़ के बीच भागने में कामयाब हो गए थे। कठूमर घाट पर हुई इस कार्रवाई में बॉर्डर होमगार्ड ई कंपनी बीकानेर के जवानों के साथ वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन