Rajasthan: सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर में अचानक आया बाघ; गर्दन पकड़कर छह साल के बच्चे को ले गया, मौत
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बाघ जंगल से निकलकर आया और छह साल के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर के प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। दोपहर करीब तीन बजे दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ जंगल से निकलकर आया और छह साल के मासूम बच्चे को उठाकर ले गया। इस हमले में बच्चे की मौत हो गई है।
प्रत्यक्षदर्शी रामसिंह गुर्जर ने बताया था कि घटना उस वक्त हुई जब वे दर्शन कर मंदिर से वापस लौट रहे थे। उनके साथ एक महिला और उसका छोटा बेटा भी थे। तभी अचानक जंगल से एक बाघ निकला और देखते ही देखते बच्चे को मुंह में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। लोगों ने शोर मचाकर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन टाइगर पर इसका कोई असर नहीं हुआ।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: अजमेर के पीसांगन में आग ने मचाया तांडव, आठ मवेशियों की जिंदा जलने से हुई मौत, लाखों का नुकसान
बाघ ने बच्चे के पास बैठकर गर्दन पर रखा है पंजा
हालांकि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था, लेकिन सभी कोशिशें बेकार साबित हो गईं। विभाग की ओर से बताया गया था कि टाइगर फिलहाल जंगल में एक जगह बैठा हुआ है और बच्चे की गर्दन पर पंजा रखे हुए है। स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है।
मंदिर के रास्ते बंद, सुरक्षा बढ़ाई गई
इस घटना के बाद वन प्रशासन ने एहतियात के तौर पर गणेश मंदिर मार्ग आगामी पांच दिनों के लिए बंद कर दिया। वन विभाग ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यह कदम उठाया है। श्रद्धालु पांच दिनों तक त्रिनेत्र गणेश के दर्शन नहीं कर पाएंगे। गणेश मार्ग खोलने को लेकर पांच दिन बाद वन प्रशासन कोई फैसला लेगा।
यह भी पढ़ें- Jaipur: महादेव एप मामले में जयपुर के ड्राई फ्रूट व्यापारी के घर ED का छापा, पांच राज्यों में चल रही कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.