{"_id":"67ff86a1bc3fc51725048fbf","slug":"fire-wreaked-havoc-in-pisangan-of-ajmer-8-cattle-burnt-alive-loss-worth-lakhs-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2840750-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर के पीसांगन में आग ने मचाया तांडव, आठ मवेशियों की जिंदा जलने से हुई मौत, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर के पीसांगन में आग ने मचाया तांडव, आठ मवेशियों की जिंदा जलने से हुई मौत, लाखों का नुकसान
Wed, 16 Apr 2025 04:40 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 04:40 PM IST
सार
अजमेर जिले के पीसांगन में आग ने तांडव मचा दिया है। आठ मवेशियों की जिंदा जलने से मौत हो गई है। वहीं, लाखों का नुकसान भी हुआ है।
विज्ञापन
पीसांगन में आग ने मचाया तांडव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर के पीसांगन कस्बे में आग ने तांडव मचाते हुए बड़ा विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आगजनी में एक बछड़ी समेत सात दुधारू मवेशियों के जिंदा जलने के साथ ही घर में रखे लाखों रुपये के गेहूं, जौ, चना, सरसो समेत कृषि उपकरण, चारा, नकदी और जेवरात भी आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
मामले की सूचना पर मौके पर पहुंचे शासन-प्रशासन व ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पाया। वहीं, प्रारंभिक आकलन में आगजनी में करीब 20 लाख रुपये से अधिक का नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। अचानक लगी आग में अपनी नजरों के सामने अपना सब कुछ खाक होता देखकर जीवणराम कुमावत व उसके परिजन रोने बिलखने लगे, जिन्हें ग्रामीणों के साथ ही शासन-प्रशासन ने समझा बुझाकर हिम्मत बंधाई। आगजनी में अपना सब कुछ गंवा चुके जीवणराम कुमावत के लिए कस्बेवासियों ने सोशल मीडिया पर मुहिम चलाते हुए मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाए और जिनसे जितना बन रहा है, बढ़-चढ़कर जीवणराम की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: डोटासरा का मदन राठौड़ पर पलटवार, कहा- वे ED प्रवक्ता बन बयानबाजी न करें, कांग्रेस से टकराना आसान नहीं
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पीसांगन कस्बे में मांगलियावास रो[ पर पिछले 6-7 वर्ष से नागौर जिले के थांवला निवासी किसान जीवणराम कुमावत परिवार समेत खेती बाड़ी व पशुपालन कर अपना व अपने परिवार का गुजर बसर कर जीवन यापन कर रहा है। इसी दौरान सवेरे करीब दस साढ़े 10 बजे अज्ञात कारणों से जीवणराम के घर व घर से सटकर बनाये गए बाड़े में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान आगजनी में चार दुधारू भैंस व तीन दुधारू गायों समेत एक बछड़ी जिंदा जल गई। इसके अलावा आगजनी में 22 बोरी जौ, 22 बोरी गेहूं, 30 बोरी चना, 28 बोरी सरसो, 10 ट्रॉली खाखला, आठ ट्रॉली कुट्टी, 40 फव्वारा सेट व पाइप, एक बाइक, एक किलोग्राम वजनी चांदी व 60 ग्राम वजनी सोने के आभूषणों के अलावा जीवणराम के द्वारा अपनी 2 बेटियों के विवाह के लिए घर में लाकर रखे गए कपड़े लत्ते समेत अन्य घरेलू सामान, बर्तन व खाने पीने का सामान आदि आग की भेंट चढ़ गए।
यह भी पढ़ें: नेशनल हेराल्ड मामले में BJP ने राहुल-सोनिया पर लगाए गंभीर आरोप, बंगाल हिंसा पर ममता को सुनाई खरी-खोटी
जीवणराम कुमावत के घर व बाड़े में आगजनी की सूचना पर तहसीलदार भागीरथ चौधरी, थानाधिकारी प्रहलाद सहाय, एएसआई सुरेंद्र कुमार, हल्का पटवारी देवेंद्र चौधरी, दुर्गालाल भैरा, बिट अधिकारी शोभाराम जाखड़, सुखराम माली, प्रशासक प्रतिनिधि हरि प्रजापत, वार्ड प्रतिनिधि लोकेश दादरवाल, भाजपा नेता मुन्नालाल कुमावत आदि मौके पर पहुंचे। जिन्होंने ग्रामीणों की मदद से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आगजनी पर काबू पाते हुए। हालातों का जायजा लेकर उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी देते हुए जांच पड़ताल शुरू की।