{"_id":"6543205bd3493acb8d0b0b23","slug":"rajasthan-election-2023-satta-ka-sangram-at-dausa-chai-par-charcha-coverage-update-in-hindi-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता का संग्राम: दौसा में चाय पर चर्चा करते लोगों ने कहा- 15 दिन में एक बार आता है पानी, पलायन हमारी मजबूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता का संग्राम: दौसा में चाय पर चर्चा करते लोगों ने कहा- 15 दिन में एक बार आता है पानी, पलायन हमारी मजबूरी
Thu, 02 Nov 2023 10:36 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 02 Nov 2023 10:36 AM IST
सार
Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी दो नवंबर को राजस्थान के दौसा जिले में पहुंचा है। सुबह-सुबह चाय की चुस्कियों के साथ लोगों ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर बातचीत की।
विज्ञापन
दौसा के लोगों से बातचीत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। कांग्रेस और बीजेपी ने लगभग सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। आगामी 25 नवबंर को प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां दौसा में पहुंचा है, जहां सुबह के वक्त लोगों से अमर उजाला ने चर्चा की और उनके मुद्दों को जानने की कोशिश की। अमर उजाला के मंच पर लोगों ने खुलकर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
दौसा शहर के बुजुर्ग ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा, गहलोत सरकार हमारे लिए सब व्यवस्था की हुई है। हमारे यहां पानी की कमी थी, लेकिन वो भी दूर हो गई है। यहां विकास हुआ है। वहीं, युवाओं ने बताया कि दौसा में उनके लिए भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं है। कुछ हद तक पानी की समस्या सही हुई है, लेकिन पूरी तरह नहीं कह सकते।
विज्ञापन
वहीं, कुछ युवाओं ने राजस्थान में हुई पेपर लीक को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। साथ ही कहा कि सरकार को हम युवाओं की तरफ कुछ तो ध्यान देना चाहिए। वहीं, अन्य लोगों ने चर्चा के दौरान पानी को समस्या बताया।