Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   rajasthan bjp show cause notice two zila parishad members panchayat election indiscipline

पंचायत चुनाव में भीतरघात पर भाजपा सख्त, ब्यावर और पाली के दो जिला परिषद सदस्यों को नोटिस; 5 दिन में मांगा जवाब

Sat, 28 Nov 2026 01:37 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Nov 2026 01:37 PM IST
सार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के बाद भाजपा ने अनुशासनहीनता के आरोप में ब्यावर की ज्योति चौहान और पाली के चौथाराम मेघवाल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों से पांच दिन में जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।

विज्ञापन
rajasthan bjp show cause notice two zila parishad members panchayat election indiscipline
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में पंचायत चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और भीतरघात करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। संगठन ने ब्यावर और पाली जिले के दो जिला परिषद सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों जनप्रतिनिधियों से पांच दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी ने दोनों नेताओं को नोटिस जारी किए हैं। संगठन का कहना है कि अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने और पार्टी की मर्यादा के विपरीत आचरण करने की शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

विज्ञापन

ब्यावर में वीडियो वायरल होने के बाद ज्योति चौहान को नोटिस

ब्यावर से जिला परिषद सदस्य ज्योति चौहान पर अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगा है। पंचायत चुनाव के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को चुनाव में हराने की बातें कही जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा आरोप है कि ज्योति चौहान ने चुनाव के दौरान पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के पक्ष में मतदान भी नहीं किया। बताया गया कि भीतरघात के चलते भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी को महज एक वोट के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इसी घटनाक्रम को आधार बनाकर संगठन ने उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

पाली में पदाधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

पाली जिले के जिला परिषद सदस्य चौथाराम मेघवाल को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उन पर भाजपा के जिम्मेदार पदाधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है। संगठन ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए पांच दिन में जवाब देने के निर्देश दिए हैं।

पार्टी विरोधी गतिविधियों पर लगातार मिल रहीं शिकायतें

भाजपा के मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों से पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम करने और संगठन की लाइन से हटकर आचरण करने की शिकायतें मिल रही हैं। संगठन इन मामलों की जांच कर रहा है। अनुशासनहीनता करने वाले नेताओं के खिलाफ लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed