फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   rajasthan, bjp_congress

जनादेश को स्वीकार करती है कांग्रेस: पायलट

Sat, 17 May 2014 03:28 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 17 May 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
rajasthan, bjp_congress

केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट ने लोकसभा चुनाव परिणामों पर भारतीय जनता पार्टी को शुभकामना देते हुये कहा है कि कांग्रेस जनादेश को स्वीकार करती है।

विज्ञापन


अजमेर संसदीय सीट के प्रत्याशी रहे सचिन पायलट ने अपनी हार स्वीकार करते हुये अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रत्याशी सांवरलाल जाट को जीत की बधाई भी दी।
विज्ञापन


सचिन पायलट ने पार्टी की अप्रत्याशित हार पर प्रतिक्रिया देते हुये कहा कि विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद कार्यकर्ताओं में निराशा थी और राजस्थान में पार्टी की हुयी दुर्दशा के लिए संभवत मनोबल की कमी मुख्य वजह हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हालांकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरी मेहनत कर पार्टी को जिताने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव परिणामों के मद्देनजर कांग्रेस को भी आत्म चिंतन करना होगा और कल केन्द, में कैबिनेट की बैठक में इस पर विमर्श किया जायेगा।

सचिन पायलट ने राजस्थान में पार्टी की हार के संबंध में कहा कि पार्टी को ऐसे परिणामों की उम्मीद नहीं थी और इन परिणामों से निराशा है पर दुख नहीं।

उन्होंने कहा देशभर में विशेषकर उत्तर भारत में भाजपा के पक्ष में लहर बनी थी और मुझे लगता है कि लोगों ने मजबूत सरकार के भाजपा के नारे को अंगीकार किया।

संभवत जनता देश में बदलाव चाहती थी और उन्होंने भाजपा को विकल्प के रूप में पसंद किया। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत के चुनाव परिणामों को कांग्रेस की नाकामी और भाजपा की सफलता के रूप में नहीं देखा जाना चाहिये।


केन्द्र सरकार के कामकाज के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने जनहित में कई कार्य किये।

चुनाव परिणामों के बाद प्रदेश में संगठन के बदलाव के संबंध में पूछे गये प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की जायेगी और उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जायेगा।

केन्द्र में पार्टी की हार के बारे में उन्होंने कहा कि हार के परिणामों के संबंध में कल कैबिनेट की बैठक में विचार किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed