{"_id":"5f0e91928ebc3e63750f65da","slug":"rajasthan-assembly-speaker-send-notice-to-sachin-pilot-and-18-mlas-reply-within-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पायलट को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, स्पीकर ने भेजा नोटिस, दो दिन में देना होना जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पायलट को अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू, स्पीकर ने भेजा नोटिस, दो दिन में देना होना जवाब
Wed, 15 Jul 2020 10:48 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो)
- फोटो : ट्विटर
कांग्रेस ने सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पद से हटाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को कांग्रेस की शिकायत के आधार पर पायलट समेत 19 विधायकों को नोटिस भेजा है। उन्हें शुक्रवार तक अपना जवाब दाखिल करना है।
विज्ञापन
वहीं, राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने बताया कि कांग्रेस विधायक दल की बैठकों में शामिल नहीं होने के लिए सचिन पायलट और पार्टी के 18 अन्य सदस्यों को नोटिस जारी किया गया। यदि वे 2 दिनों के भीतर जवाब नहीं देते हैं, तो यह माना जाएगा कि वे सीएलपी से अपनी सदस्यता वापस ले रहे हैं।
विज्ञापन
Notice issued to Sachin Pilot&18 other party members, for not attending Congress Legislative Party meetings. If they don't respond within 2 days, then it will be considered that they are withdrawing their membership from CLP: Rajasthan Congress in-charge Avinash Pande. (File pic) pic.twitter.com/TJ8ShxasgX
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 15, 2020
पांडे ने कहा कि भगवान सचिन पायलट को ज्ञान दें और वह सरकार को गिराने की कोशिश न करें। उन्हें अपनी गलती स्वीकार करनी चाहिए। वार्ता के लिए दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले थे और आज भी खुले हैं। लेकिन, अब वह इस सब से आगे निकल गए हैं, इसलिए ये चीजें अब मायने नहीं रखती हैं।
पायलट और अन्य बागी विधायकों से पूछा गया है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों और कांग्रेस विधायकों की दो बैठकों में शामिल नहीं होने पर उन्हें अयोग्य क्यों नहीं ठहराया जाना चाहिए? इस बात को वे स्पष्ट करें।
यह भी पढ़ें: 'अभी भी कांग्रेस में हूं, भाजपा में नहीं जा रहा', सचिन पायलट ने तोड़ी चुप्पी
गौरतलब है कि, राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने सचिन पायलट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उन्हें उपमुख्यमंत्री पद और प्रदेशाध्यक्ष पद से बर्खास्त कर दिया। पद से हटाए जाने के बाद पायलट पर आरोप लग रहे थे कि वह भाजपा के साथ मिलकर सरकार गिराना चाहते हैं।
लेकिन उन्होंने इस बात का खंडन किया है और कहा है कि वह अभी भी कांग्रेस में हैं और फिलहाल भाजपा में नहीं जा रहे हैं। पायलट ने कहा है कि सरकार गिराने की बात करना गलता है, मैं अपनी ही पार्टी के खिलाफ ऐसा क्यों करूंगा?