{"_id":"599b48cbef38664c21fcc5af9bb7b2bb","slug":"property-declaration-by-vasundhra-and-ashok-gehlot","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहलोत की जमीन के दाम घटे, वसुंधरा के गहने हुए महंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गहलोत की जमीन के दाम घटे, वसुंधरा के गहने हुए महंगे
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
Updated Mon, 11 Nov 2013 08:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार वसुंधरा राजे ने सोमवार को पर्चा भरा।
विज्ञापन
गहलोत ने बिना जुलूस के जोधपुर की सरदारपुरा सीट से नामांकन दाखिल किया। तो वहीं वसुंधरा रैली के साथ झालावाड़ की झालरापाटन सीट से नामांकन भरा। वसुंधरा राजे के इस शक्ति प्रदर्शन में पूर्व केन्द्रीय मंत्री शहनवाज हुसैन उपस्थित थे।
विज्ञापन
गहलोत की जमीन के दाम घटे
आम तौर पर माना जाता है कि जमीन की कीमत बढ़ती है, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का शपथ पत्र बता रहा है कि उनकी जमीन दस गुना घट गए हैं।
उनकी कृषि भूमि वर्ष 2008 में 21.5 लाख रुपए की थी, जो अब 2.15 लाख रुपए की रह गई है। इधर उनकी पैतृक जमीन की कीमत अब वर्ष 2008 से अब तक स्थिर रही, वह जमीन अब भी 25 लाख रुपए की ही बताई गई है।
विज्ञापन
गहलोत की चल-अचल सम्पत्ति 1 करोड़ रुपए से भी अधिक है, लेकिन उनके पास कोई वाहन नहीं है। बैंक में नकद वर्ष 2008 के मुकाबले 10 हजार से घटकर अब मात्र 5000 रुपए रह गई है। बैंक में उनकी सम्पत्ति वर्ष 2008 में 13.46 लाख थी, जो वर्ष 2013 में 34.57 लाख रुपए हो गई है।
सोने ने किया कमाल
इधर, वसुंधरा राजे के गहनों की कीमत अब एक करोड़ रुपए हो गई है। उन्होंने वर्ष 2008 में भी 3179 ग्राम सोना था, जो अब वर्ष 2013 में 95.76 लाख रुपए का बताया है।
उनके पास 10 किलो चांदी है, जिसकी कीमत शपथ पत्र में अब 5 लाख रुपए बताई गई है। वसुंधरा राजे के बैंक, शेयर बाजार एवं अन्य तरह चल सम्पत्तियां करीब 4 करोड़ रुपए की हैं।
वसुंधरा राजे के पास भी वाहन नहीं है। लेकिन खास बात यह है कि उन पर 7.28 लाख रुपए का ऋण है।