फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PM Modi wearing red turban of Gurjar community in asind Bhilwara Rajasthan

PM Modi: राजस्थान आए पीएम मोदी ने पहना लाल रंग का साफा, गुर्जर समाज में है इसका बड़ा महत्व

Sat, 28 Jan 2023 10:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 28 Jan 2023 10:50 PM IST
सार

गुर्जर समाज ने अपने देव स्थान मालासेरी में पीएम मोदी को अपने समुदाय में शामिल करते हुए प्रेम-विश्वास से लाल साफा पहनाकर एक बड़ी पहल की है। कहा जाता है कि गुर्जर समाज किसी को भी आसानी से लाल साफा नहीं पहनता है, लेकिन पीएम मोदी को लाल साफा पहनाकर  उनके साथ बने रिश्ते को मजबूत किया है।

विज्ञापन
PM Modi wearing red turban of Gurjar community in asind Bhilwara Rajasthan
पीएम मोदी ने पहना लाल रंग का साफा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजस्थान आए। वे भीलवाड़ा के आसींद में मालासेरी डूंगरी पर देवनारायण भगवान के 111वें अवतरण वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान गुर्जर समाज ने पीएम मोदी का लाल रंग का साफा पहनाकर  स्वागत और सम्मान किया। पीएम मोदी के लाल रंग के साफे को लेकर अब खूब चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इस लाल रंग के साफे का गुर्जर समाज में क्या महत्व हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, गुर्जर समाज के पुरुष लाल रंग का साफा या फैटा बांधते हैं। इसे वीरता और एकता का प्रतीक माना जाता है। गुर्जर समाज में अपने सम्मानीय और आदरणीय व्यक्तियों को लाल रंग का साफा पहनाने की परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। समाज के महंत, गुर्जर के नेता और सम्मानीय लोगों  लाल रंग का साफा पहते हैं। 
विज्ञापन


गुर्जर समाज ने अपने देव स्थान मालासेरी में पीएम मोदी को अपने समुदाय में शामिल करते हुए प्रेम-विश्वास से लाल साफा पहनाकर एक बड़ी पहल की है। क्योंकि, राजस्थान में मेहमान साफा पहनाकर स्वागत करना आम परंपरा है, लेकिन अपने समाज के प्रतीक चिन्ह से स्वागत करना एक अलग नजरिए से देखा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा जाता है कि गुर्जर समाज किसी को भी आसानी से लाल साफा नहीं पहनता है, लेकिन पीएम मोदी को लाल साफा पहनाकर  उनके साथ बने रिश्ते को मजबूत किया है। 

बतादें कि राजस्थान में 60 लाख गुर्जर आबादी है जो राजस्थान के एक बड़े हिस्से में रहती है। प्रधानमंत्री के दौरे से भाजपा और गुर्जर समाज के बीच जो अनकही खाई थी वह अब पटती नजर आ रही है।  गुर्जर समाज हमेशा से भाजपा का कोर वोट बैंक रहा है जो 2018 में पायलट के चलते भाजपा से छिटक गया था। पीएम मोदी के इस दौरे का फायदा भाजपा को 2023 के विधानसभा चुनाव में देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed