मंत्री पहुंचे तो खाली मिला दफ्तर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी दफ्तरों की स्थिति किसी से छिपी हुई नहीं है। अधिकतर कर्मचारियों का समय पर नहीं पहुंचना भी सामान्य बात है। राजस्थान में एक मंत्री के औचक निरीक्षण में यह बात और पुख्ता हो गई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने मंगलवार को विशेष योग्यजन निदेशालय एवं सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग का औचक निरीक्षण किया। यहां 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मंत्री ने विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी कर आवश्यक कार्यवाही करने एवं कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के लिए पाबन्द करने के निर्देश दिए।
दो दफ्तरों का किया रजिस्टर चैक
राजस्थान में वसुंधरा राजे सरकार के पिछले कार्यकाल में फाइव डे वीक की व्यवस्था लागू की गई थी, जिसके तहत दफ्तर दस के बजाय 9.30 बजे खुलने का आदेश है।
डॉ. चतुर्वेदी ने प्रात: 9.40 बजे विशेष योग्यजन निदेशालय तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अम्बेडकर भवन में दौरा किया। जहां बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
मंत्री ने मौके पर रजिस्टर की जांच की और जो अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित थे, उनकी तुरंत अनुपस्थिति लगवाई।