{"_id":"6479e90c4982692bd40627f3","slug":"multipurpose-indoor-hall-to-be-built-in-dholpur-jalore-and-nagaur-cm-ashok-gehlot-approved-15-15-crores-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: धौलपुर, जालोर-नागौर में बनेंगे मल्टीपरपज इनडोर हॉल, उदयपुर में बनेगा संत पीपा रिसर्च स्टडी सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: धौलपुर, जालोर-नागौर में बनेंगे मल्टीपरपज इनडोर हॉल, उदयपुर में बनेगा संत पीपा रिसर्च स्टडी सेंटर
Fri, 02 Jun 2023 06:35 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Jun 2023 06:35 PM IST
सार
धौलपुर, जालोर और नागौर में मल्टीपरपज इनडोर हॉल बनाने के लिए सीएम अशोक गहलोत ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए सरकार की ओर से 15 करोड़ से अधिक रुपये जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के धौलपुर, जालोर और नागौर में खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मल्टीपरपज इन्डोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15.15 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। उदयपुर की मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में संत पीपा शोध अध्ययन केंद्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से मंजूर किए गए प्रस्ताव के मुताबिक धौलपुर, जालोर और नागौर में मल्टीपरपज इनडोर हॉल का निर्माण किया जाएगा। प्रत्येक हॉल का निर्माण 5.05 करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। इन हॉल के निर्माण से स्थानीय खिलाड़ियों को इनडोर गेम्स में पार्टिसिपेट करने और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के मौके मिलेंगे। मुख्यमंत्री ने साल 2023-24 के बजट में इस संबंध में घोषणा की थी।
विज्ञापन
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में स्थापित होगा
संत पीपा शोध अध्ययन केंद्र सीएम गहलोत ने मध्यकालीन भक्ति साहित्य के प्रसिद्ध संत पीपा जी के नाम पर उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी भी दी है। जिसके अनुसार, उदयपुर स्थित मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग में संत पीपा शोध अध्ययन केन्द्र स्थापित किया जाएगा। साथ ही स्टडी सेंटर के लिए सह आचार्य का एक पद क्रिएट किया जाएगा।
विज्ञापन
गहलोत के इस निर्णय से स्टडी सेंटर में यूनिवर्सिटी के ग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और पीएचडी स्टूडेंट्स स्टडी और रिसर्च कर सकेंगे। इससे नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के इंडियन नॉलेज सिस्टम को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य को भी बढ़ावा मिलेगा।