{"_id":"6b006e74e67bca879d0110ac","slug":"evm-glitch-forces-re-polling-at-five-booths-in-kotputli-behror-and-khairthal-tijara-on-november-22-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4955408-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान पंचायत चुनाव: ईवीएम में खराबी से इन चार बूथों पर दोबारा मतदान, इस दिन आजमाएंगे प्रत्याशियों की किस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान पंचायत चुनाव: ईवीएम में खराबी से इन चार बूथों पर दोबारा मतदान, इस दिन आजमाएंगे प्रत्याशियों की किस्मत
Sat, 21 Nov 2026 11:32 AM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 11:32 AM IST
सार
ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते कोटपूतली-बहरोड़ जिले के चार और खैरथल-तिजारा के एक बूथ पर मूल मतदान निरस्त कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पांचों बूथों पर 22 नवंबर को पुनर्मतदान कराने के आदेश दिए हैं। सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा
विज्ञापन
जिला परिषद के एक और पंचायत समितियों के तीन बूथों पर पुनर्मतदान के आदेश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव में मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों में आई तकनीकी खराबी ने चार बूथों का चुनाव परिणाम अटका दिया। अब इन बूथों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला दोबारा मतदान के बाद होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के चार मतदान बूथों पर हुए मूल मतदान को शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने के आदेश जारी किए हैं।
आयोग के आदेशानुसार जिला परिषद कोटपूतली-बहरोड़ के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 19 के बूथ संख्या 44, पंचायत समिति नारायणपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 07 के बूथ संख्या 34 तथा पंचायत समिति पावटा के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 के बूथ संख्या 39 और निर्वाचन क्षेत्र संख्या 06 के बूथ संख्या 30 पर पुनर्मतदान होगा।
दरअसल, 20 नवंबर याकि आज को इन बूथों पर मतगणना होनी थी, लेकिन ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते कुछ मत प्रदर्शित नहीं हो सके और परिणाम जारी नहीं किया जा सका। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी की रिपोर्ट पर राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे मामले की समीक्षा की। आयोग के अनुसार मशीनों में अप्रदर्शित मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों के बीच मतों के अंतर से अधिक थी। इसके बाद संबंधित सदस्य पदों के लिए मूल मतदान को शून्य घोषित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान करवाया जाएगा। इसी दिन रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी। पुनर्मतदान के लिए मतदान दल 21 नवंबर को जिला मुख्यालय से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे। जिला परिषद सदस्य की मतगणना जिला मुख्यालय पर तथा पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर होगी।
आयोग ने निर्देश दिए हैं कि पुनर्मतदान की सूचना संबंधित प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित में दी जाए। इसके अलावा ढोल बजवाकर और अन्य माध्यमों से संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। पुनर्मतदान में केवल वही मतदाता मतदान कर सकेंगे, जो मूल मतदान के समय संबंधित बूथ के लिए अधिकृत थे। मूल मतदान में लगाई गई अमिट स्याही के निशान की अनदेखी की जाएगी तथा इस बार मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी। मूल मतदान में इस्तेमाल की गई ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।
ततारपुर के एक बूथ पर भी पुनर्मतदान
इसी प्रकार खैरथल-तिजारा जिले की पंचायत समिति ततारपुर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 13 के बूथ संख्या 80 पर भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतगणना परिणाम जारी नहीं हो सका। आयोग ने यहां भी मूल मतदान शून्य घोषित करते हुए 22 नवंबर को पुनर्मतदान करवाने का निर्णय लिया है। यहां भी सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान और रात 9 बजे से मतगणना होगी। इस तरह दोनों जिलों में कुल पांच बूथों पर दोबारा मतदान करवाया जाएगा।