फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Speeding trailer hit on duty policeman in Kota

Rajasthan: तेज रफ्तार ट्रेलर ने ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी को कुचला, मौके पर ही कांस्टेबल ने तोड़ा दम

Tue, 27 Dec 2022 10:25 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 27 Dec 2022 10:25 AM IST
सार

पुलिस की एक टीम वाहनों पर रिफलेक्टर नहीं होने पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान कांस्टेबल को ट्रेलर ने कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक शराब के नशे में था।

विज्ञापन
Speeding trailer hit on duty policeman in Kota
कोटा में सड़क हादसा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा शहर के मंडाना टोल टैक्स से आगे एक बेकाबू ट्रेलर ने पुलिस कर्मी को कुचल दिया। जिससे ड्यूटी पर तैनात सीकर निवासी पुलिस कर्मी सुरेंद्र सिंह को मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पुलिसकर्मी का शव क्षत-विक्षत हो गया। जिसे मुश्किल से ट्रेलर के बाहर से निकाला गया।
विज्ञापन


मंडाना टोल टैक्स के आगे हाइवे पर पुलिस की एक टीम वाहनों पर रिफलेक्टर नहीं होने पर कार्रवाई कर रही थी। उसी समय झालावाड़ से कोटा की ओर आ रहे बेकाबू ट्रेलर को सुरेंद्र सिंह ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान ट्रेलर चालक बिना रुके, पुलिसकर्मी सुरेंद्र को कुचलता हुआ सड़क से उतर गया। कहा जा रहा है कि ट्रेलर का चालक नशे में धुत था। पुलिस ने ट्रेलर जब्त कर लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


घटना के ग्रामीण पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। अपने साथी को खोने के बाद पुलिसकर्मियों में खासा रोष है। मृतक पुलिस कर्मी सुरेंद्र सिंह के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed