फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Newly appointed SP took charge of Kota, said- problems related to students are first priority

Rajasthan News: नवनियुक्त एसपी ने संभाला कोटा का पदभार, बोलीं- छात्रों से संबंधित समस्याएं पहली प्राथमिकता

Tue, 20 Feb 2024 08:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 08:33 AM IST
सार

Kota: पुलिस महकमे में हुए हाल के बदलाव के बाद कोटा में नवनियुक्त एसपी डॉ. अमृता दुहान ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि कोचिंग सिटी में आए छात्रों से संबंधित समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

विज्ञापन
Rajasthan News: Newly appointed SP took charge of Kota, said- problems related to students are first priority
एसपी डॉ. अमृता दुहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस बेडे़ में हाल ही हुए बदलाव के तहत कोटा में नवनियुक्त एसपी डॉक्टर अमृता दुहान ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। वे प्रशिक्षण काल के दौरान भी यहां अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत करते हुए उन्हों ने कहा कि यूं तो पुलिस मुख्यालय और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर काम करना ही उनकी प्राथमिकता है लेकिन कोचिंग सिटी कोटा में देश भर से लाखों बच्चे यहां आते हैं तो उनसे संबंधित समस्याओं का समाधान करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके लिए पुलिस जिला प्रशासन, एनजीओ, हॉस्टल व कोचिंग संस्थानों के साथ सामूहिक रूप से टीम बनाकर काम करेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों में बढ़ रहा पढ़ाई का तनाव एक बड़ी समस्या है इससे निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। 
विज्ञापन


डॉ. दुहान ने कहा कि पुलिसिंग एक अकेले व्यक्ति का काम नहीं है। कांस्टेबल से लेकर उच्च अधिकारियों तक सभी को एकजुट होकर एक टीम के रूप में काम करना होता है। हम यहां इसी बात को ध्यान में रखते हुए काम करेंगे और अपराधियों को चिह्नित करके उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed