फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan Negligence of hospital in Kota proved costly for patient blade found inside plaster discovered X-ray

Rajasthan: अस्पताल की लापरवाही मरीज पर पड़ी भारी, प्लास्टर के अंदर मिली ब्लेड, एक्सरे होने पर पता चला

Wed, 05 Feb 2025 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 03:39 PM IST
सार

लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए और एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए नजर आए। मरीज का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से वो इंफेक्शन का भी शिकार हो सकता था।

विज्ञापन
Rajasthan Negligence of hospital in Kota proved costly for patient blade found inside plaster discovered X-ray
प्लास्टर के अंदर मिली ब्लेड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की लापरवाही एक मरीज पर भारी पड़ गई। जहां पर मरीज के हाथ में प्लास्टर बांधने के दौरान प्लास्टर के अंदर ब्लेड रख दी। इस लापरवाही का पता मरीज को एक सप्ताह बाद लगा। जब मरीज पक्का प्लास्टर बंधवाने के लिए फिर से अस्पताल पहुंचा और एक्सरा करवाया। लापरवाही सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन के होश उड़ गए और एक दूसरे पर जिम्मेदारी डालते हुए नजर आए। मरीज का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की इस लापरवाही से वो इंफेक्शन का भी शिकार हो सकता था।

विज्ञापन


मरीज जाकिर ने बताया कि उसकी स्टेशनरी की दुकान है, वो दुकान के काम से कुछ दिन पहले केशवपुरा इलाके में गया था। जहां पर एक कार चालक ने अचानक कार कार गेट खोल दिया, जिससे जाकिर की बाइक टकरा गई और जाकिर नीचे गिर गया। इस दौरान उसके हाथ में चोट लग गई, जिसके बाद वो एमबीएस अस्पताल में उपचार करवाने के लिए गया था। चिकित्सकों ने उसके हाथ की उंगली में फ्रेक्चर बताया।
विज्ञापन


इस पर नर्सिंग स्टॉफ ने हाथ में कच्चा प्लास्टर बांध दिया और एक सप्ताह बाद दोबारा चेकअप करवाने के लिए बोला गया। आज मरीज जाकिर फिर से अस्पताल में हाथ दिखाने के लिए पहुंचा था। इस बीच चिकित्सकों ने उसे एक्सरा करवाने के लिए बोला, जब उसने एक्सरा करवाया और रिपोर्ट देखी तो एक्सरा के अंदर ब्लेड दिखाई दी, जिसको देख मरीज चौंक गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने इस लापरवाही पर नर्सिंग स्टॉफ को फटकार भी लगाई। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। युवक का कहना है कि घटना के बाद स्टॉफ ने प्लास्टर काटकर ब्लेड तो निकाल दी। लेकिन दोबारा से पक्का प्लास्टर बांधने से मना कर दिया। इस पर मरीज करीब तीन घंटे से अस्पताल के चक्कर ही लगाता रहा। लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं था। वहीं, मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन कुछ भी कहने से बचता नजर आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed