फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Patient dies due to fire in oxygen mask at Kota Medical College

Kota: ऑक्सीजन मास्क में लगी आग, बुझाने के बजाय भाग निकला हॉस्पिटल स्टाफ, झुलसने से मरीज की दर्दनाक मौत

Thu, 13 Jul 2023 07:30 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 13 Jul 2023 07:30 PM IST
सार

आग बुझाने के प्रयास में छोटा भाई गौरव भी झुलस गया। हादसा इतना दर्दनाक था कि आग के कारण ऑक्सीजन मास्क वैभव के चेहरे से चिपका रह गया। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
Patient dies due to fire in oxygen mask at Kota Medical College
अस्पताल के बाहर हंगामा करते परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा के मेडिकल कॉलेज न्यू हॉस्पिटल में बुधवार रात एक मरीज की मौत हो गई। ऑक्सीजन मास्क में उठी चिंगरी से लगी आग में मरीज की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि ऑक्सीजन मास्क मरीज के मुंह में चिपका रह गया। आग से मरीज का चेहरा और गर्दन के नीचे का हिस्सा जल गया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगाम कर दिया। वहीं, हॉस्पिटल प्रशासन इसे एक्सीडेंट बता रहा है। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद ही मरीज की मौत हुई, जबकि डॉक्टर्स का कहना है कि पहले ही धड़कने बंद हो गई थीं और मरीज को डीसी शॉक दिया जा रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अनंतपुरा तालाब गांव निवासी वैभव शर्मा (30) को कई दिनों से पेट दर्द की शिकायत थी। उसके छोटे भाई लक्की ने बताया कि उसका पेट दर्द सही नहीं हुआ तो मेडिकल कॉलेज में दिखाया। सोनोग्राफी के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उसकी आंतों में छेद है, वैभव को भर्ती करना पड़ेगा। छह जुलाई को वैभव को भर्ती करवाया गया। दस जुलाई को ऑपरेशन के बाद वार्ड में शिफ्ट किया। शिफ्ट करने के दौरान बुधवार दोपहर अचानक घबराहट होने लगी। घबराहट होने पर इलेक्ट्रिक शॉक दिया गया। वैभव को दोबारा आईसीयू में शिफ्ट किया गया। 
विज्ञापन


आग लगते ही भाग निकला स्टाफ
रात को ऑक्सीजन दी गई, धड़कनें भी कम होने पर वैभव को डीसी शॉक (डिफाइब्रिलेटर से डायरेक्ट करंट कार्डियोवर्जन) दिया गया। वैभव के भाई ने आरोप लगाया कि डीसी शॉक देने के बाद वैभव सामान्य था और डॉक्टर व स्टाफ रूम में जाकर बैठ गए थे। इतने में ही अचानक ऑक्सीजन मास्क में चिंगारी उठी और आग लग गई। आग तेजी से फैली तो स्टाफ भाग छूटा। वहां मौजूद छोटे भाई गौरव ने आग को बुझाया। इस हादसे में उसका भी हाथ झुलस गया। वैभव का चेहरा, गर्दन और गर्दन से नीचे का हिस्सा भी झुलस गया। हादसे के बाद उसकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि ऑक्सीजन मास्क तक वैभव के चेहरे से चिपक गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में हुआ हंगामा
मरीज की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवा दिया गया। गुरुवार सुबह परिजन, ब्राह्मण समाज के लोग, पीसीसी महासचिव राखी गौतम समेत कई लोग मॉर्चरी पहुंच गए। परिजनों ने पोस्टमॉर्टम करवाने से इनकार कर दिया। परिजनों ने लापरवाही बरतने वाले स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की और साथ ही मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। हिंदू संगठनों के लोग भी वहां पहुंच गए और नारेबाजी की। पुलिस जाब्ता अस्पताल में तैनात कर दिया गया। हंगामे की स्थिति को देखते हुए अस्पताल गेट पर बैरिकेड लगा दिए गए। इधर, अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरपी मीण ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed