{"_id":"67f775c2fc3e285b8203412a","slug":"minor-girl-kidnapped-kept-hostage-in-three-warehouses-gang-raped-by-friends-kota-news-c-1-1-noi1391-2818936-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: बहन की सहेली से हैवानियत, गोदाम में बंधक बनाकर तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: बहन की सहेली से हैवानियत, गोदाम में बंधक बनाकर तीन दिन तक किया सामूहिक दुष्कर्म
Thu, 10 Apr 2025 02:36 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 02:36 PM IST
सार
पीड़िता के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद आरोपी घबरा गए और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बदहवास पीड़िता जब परिजनों को मिली तो पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में नाबालिग के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी सहेली के घर पढ़ने के लिए गई थी। आरोप है कि सहेली का भाई उसे घर छोड़ने के बहाने अपहरण कर गोदाम में ले गया और वहां पर अपने दोस्तों के साथ उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान तीन दिन तक नाबालिग को वहीं पर ही बंधक बनाकर भी रखा। बाद में आरोपी नाबालिग को छोड़कर फरार हो गए। परिजनों को पीड़ित बदहवास में मिली थी। जिसके बाद इसकी जानकारी और शिकायत पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने पाॅक्सो सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस आरोपियों की उम्र की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- एसआई भर्ती परीक्षा घोटाला मामले में फतेहगढ़ के SDM हनुमान राम गिरफ्तार, एसओजी कर रही पूछताछ; जानें
पीड़िता के परिवार ने पुलिस को बताया कि 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। तीन अप्रैल को नाबालिग की सहेली का फोन आया और उसने दोपहर में पढ़ने-खेलने के लिए अपने घर बुलाया। इस दौरान पीड़िता दिनभर सहेली के घर पर रही और पढ़ाई की। शाम को सहेली ने अपने भाई से कहा कि वह उसकी सहेली को घर छोड़ दे। भाई ने इस मौके का फायदा उठाया और नाबालिग को बंधक बनाक तीन दिन एक गोदाम पर रखा और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पति से झगड़े के बाद मासूम की गला दबाकर की थी हत्या, मां निकली हत्यारन; पुलिस ने किया गिरफ्तार
पीड़िता के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद आरोपी घबरा गए और पीड़िता को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बदहवास पीड़िता जब परिजनों को मिली तो पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। उसके बाद थाने में इसकी शिकायत दी गई। वहीं मां ने सहेली के बारे में बताया तो पुलिस उसके घर पहुंची। सहेली ने बताया कि उसके भाई को घर छोड़ने को कहा था। भाई के गायब मिलने पर पुलिस को भी शक हुआ। वहीं डीएसपी योगेश शर्मा के अनुसार उसका मेडिकल कराया गया है और वह स्वस्थ है। पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपियों की उम्र की जांच उन्हें हिरासत में लेने के बाद की जाएगी। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।