फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Wife murdered by slitting her throat husband also committed suicide by jumping in front of train

Kota News: पत्नी की गला रेत कर हत्या, पति ने भी ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या की, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 14 Feb 2024 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

कोटा में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पत्नी की हत्या के बाद पति ने भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Kota Wife murdered by slitting her throat husband also committed suicide by jumping in front of train
घटना स्थल पर मौजूद लोग और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में पति ने अपनी पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी ट्रेन के आगे कूद गया और आत्महत्या कर ली। इस बेहद सनसनी खेज वारदात के बाद पास पड़ोस के लोगों में सनसनी फैल गई। लोगों की भीड़ घर के बाहर जमा हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा करके शव को मोर्चरी के लिए रवाना किया। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि कैलाश नाम का युवक प्रेम नगर इलाके में रहता था। उसकी पत्नी रिंकू बाई से उसका आए दिन झगड़ा होता था। कहीं न कहीं कैलाश को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। इसको लेकर आए दिन मारपीट भी किया करता था।
विज्ञापन


मंगलवार रात को कैलाश ने अपनी पत्नी का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी और खुद भी अनंतपुरा के पास से गुजर रही रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। कैलाश ने घटना के संबंध में एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिससे शक करने की वजह से हत्या की बात सामने आ रही है। मृतक कैलाश के पांच और सात साल की दो बेटियां हैं। सुबह दोनों बेटियों के जागने के बाद घटना का पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed