फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Second Accident on National Highway in 24 Hours; Bus from Ahmedabad to Bhind Overturns, Several Injured

Kota: नेशनल हाईवे पर 24 घंटों में दूसरा सड़क हादसा, अहमदाबाद से भिंड जा रही बस पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल

Fri, 14 Feb 2025 11:00 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 14 Feb 2025 11:00 AM IST
सार

नेशनल हाईवे 27 पर अहमदाबाद से भिंड जा रही स्लीपर बस पलट जाने से आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल भेजा गया है। बीते 24 घंटे में यह दूसरा बड़ा हादसा है।

विज्ञापन
Kota: Second Accident on National Highway in 24 Hours; Bus from Ahmedabad to Bhind Overturns, Several Injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में आज सुबह अहमदाबाद से मप्र के भिंड जा रही एक स्लीपर बस के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कोटा एमबीएस अस्पताल भेजा गया है। हादसे की सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से बस को सीधा कर यातायात सुचारू करवाया।

विज्ञापन


सिमलिया थाने के एएसआई शिवराज ने बताया कि आज सुबह सूचना मिली कि नेशनल हाईवे 27 पर पोईकला गद्दा फैक्ट्री के पास एक बस पलट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को अचानक नींद की झपकी आ गई थी, जिससे बस का संतुलन बिगड़ गया और यह पलट गई।
विज्ञापन


24 घंटे के अंदर दूसरा बड़ा हादसा

गुरुवार को भी सिमलिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार स्लीपर बस हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी। यह दुर्घटना दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। पुलिस इस हादसे की जांच कर ही रही थी कि 24 घंटे के भीतर दूसरा बड़ा सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। साथ ही लंबी दूरी तय करने वाले बस चालकों को पर्याप्त आराम लेने की सलाह दी गई है ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed