फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Uproar Over Dead Cow Dragged by Tipper, Hindu Groups Express Anger, Demand Strict Action

Kota News: मृत गाय को टीपर से घसीटने पर हंगामा, हिंदू संगठनों ने जताया आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat, 01 Mar 2025 04:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 04:17 PM IST
सार

खातौली ग्राम पंचायत में मृत गाय को वाहन के पीछे बांधकर घसीटने के मामले में ग्राम पंचायत ने वाहन चालक और मृत मवेशी उठाने वाले कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। हिंदू संगठनों ने घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Kota News: Uproar Over Dead Cow Dragged by Tipper, Hindu Groups Express Anger, Demand Strict Action
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिले की खातौली ग्राम पंचायत में एक मृत गाय को कचरा उठाने वाले टीपर वाहन के पीछे बांधकर घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ग्राम पंचायत प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालक और मृत मवेशी उठाने वाले कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। इस घटना को लेकर हिंदू संगठनों में रोष व्याप्त है, जिन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब टीपर वाहन के पीछे मृत गाय को बांधकर घसीटा जा रहा था, तो कुछ लोगों ने वाहन चालक को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं रुका। मामले की जानकारी मिलते ही लोगों में आक्रोश फैल गया। इस संबंध में जब ग्राम पंचायत की सरपंच के पति रामस्वरूप बैरवा से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे बात नहीं हो पाई।
विज्ञापन


खातौली ग्राम पंचायत के उपसरपंच लेखराज ने बताया कि पंचायत का टीपर वाहन चालक अजय मंडी चौराहे की तरफ हॉर्न ठीक करवाने गया था। उसके साथ मृत मवेशी उठाने वाला कर्मचारी लोचन भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि किसी के कहने पर दोनों ने मृत गाय को टीपर वाहन से बांधकर गुड़ला रोड की ओर ले जाना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पंचायत ने वाहन चालक अजय और मृत मवेशी उठाने वाले लोचन को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मृत गाय को इस तरह से घसीटने पर हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जताई है। बजरंग दल के प्रांत संयोजक योगेश रेनवाल ने कहा कि मृत गौ माता का इस तरह से अपमान किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो बजरंग दल खुद कार्रवाई करेगा।


घटना के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सोशल मीडिया पर इस घटना पर लोग कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed