Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Another Woman Critical After C-Section, Lung and Kidney Failure Raise Questions Over Hospital Care

कोटा में सिजेरियन डिलीवरी फिर बनी जी का जंजाल: ऑपरेशन के बाद महिला की हालत गंभीर, लंग्स और किडनी फेल

Thu, 12 Nov 2026 07:11 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 07:11 PM IST
सार

सिजेरियन डिलीवरी के बाद प्रसूताओं की बिगड़ती हालत का सिलसिला थम नहीं रहा है। इंद्रगढ़ अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने वाली प्रसूता की हालत गंभीर है। लंग्स और किडनी फेलियर के बीच उसका कोटा के जेके अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन
Kota: Another Woman Critical After C-Section, Lung and Kidney Failure Raise Questions Over Hospital Care
सिजेरियन के बाद प्रसूता की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं की बिगड़ती तबीयत के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। एक के बाद एक सामने आ रहे मामलों ने गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों में भय का माहौल पैदा कर दिया है। ताजा मामला एक बार फिर कोटा जिले से सामने आया है, जहां सिजेरियन डिलीवरी के बाद एक और महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार महिला प्रीति ने दीपावली के दिन इंद्रगढ़ अस्पताल में ऑपरेशन के जरिए बच्ची को जन्म दिया था। डिलीवरी के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजन उसे बेहतर उपचार के लिए कोटा के जेके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां महिला का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि ऑपरेशन के बाद महिला को सांस लेने में परेशानी होने लगी। उसकी हालत इतनी बिगड़ गई कि लंग्स और किडनी फेलियर की स्थिति सामने आई है। पिछले चार दिनों से महिला का यूरिन आउटपुट भी बंद बताया जा रहा है। चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की हालत में सुधार होने के बजाय लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: स्वच्छता में प्रदेश में नंबर 1 जयपुर, जमीनी हकीकत सिफर, सीएम आवास के पास कचरे के ढेर ने खोली पोल
विज्ञापन
विज्ञापन


अब महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक उसे एसएसबी अस्पताल रेफर करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पूरे मामले ने एक बार फिर सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को मिलने वाले उपचार, अस्पतालों की व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर ऑपरेशन के बाद महिलाओं की हालत लगातार क्यों बिगड़ रही है? समय पर उचित उपचार और जरूरी चिकित्सा सुविधाएं क्यों नहीं मिल पा रही हैं? इन सवालों के जवाब का इंतजार है। फिलहाल प्रीति की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। अब देखना होगा कि जिम्मेदार चिकित्सा विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है?

अब तक करीब 10 महिलाओं की हो चुकी है मौत
आपको बता दे कि सिजेरियन के बाद तबियत बिगड़ने से प्रसूताओं की ज्यादातर मौत इसी साल मई के महीने में हुई थी। जहां पर 12 प्रसूताओं की किडनी फेल हो गई थी। इनमें से 5 प्रसूताओं की मौत हुई थी। वहीं अक्टूबर माह में 4 प्रसूताओं की भी सिजेरियन के बाद मौत हुई थी। नवंबर माह में एक प्रसूता में इसी लापरवाही के चलते दम तोड़ दिया था। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने अपनी गलतियों में सुधार की जगह लापरवाही को लगातार जारी रखा। जिसका खामियाजा यह हुआ कि एक और प्रसूता अब जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed