फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: District Collector held a meeting with the officers of all departments and gave instructions

Kota News: जिला कलेक्टर ने की विभागीय समन्वय बैठक, बारिश में स्वास्थ्य, सफाई और जलापूर्ति पर विशेष जोर

Tue, 22 Jul 2025 12:11 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 22 Jul 2025 12:11 PM IST
सार

कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में विभागीय योजना एवं समन्वय बैठक आयोजित हुई। बारिश के मौसम को देखते हुए उन्होंने स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई, बिजली और सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। हरियालो राजस्थान अभियान, डेंगू नियंत्रण, खाद्य सामग्री सेम्पलिंग और जलापूर्ति पर भी विशेष निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन
Kota News: District Collector held a meeting with the officers of all departments and gave instructions
कोटा जिला कलेक्टर ने ली बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विभागीय योजना एवं अंतर विभागीय समन्वय बैठक कलक्टर पीयूष समारिया की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर समारिया ने बरसाती मौसम में स्वास्थ्य, पेयजल, सफाई, बिजली, सड़क जैसी आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। कलेक्टर समारिया ने हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को चिन्हित स्थलों पर लक्ष्य अनुसार पौधारोपण कर रिपोर्ट ऑनलाइन अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए आमजन एवं जनप्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


कलेक्टर ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि बारिश के दौरान मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए डोर टू डोर सर्वे नियमित रूप से कराते रहे। उन्होंने डेंगू के पॉजिटिव केस मिलने पर आसपास के क्षेत्रों में एंटी लार्वा गतिविधियां सघन रूप से करवाने तथा वॉटर सैंपलिंग और उसके परिणामों की निरंतर समीक्षा करने को कहा। आरबीएसके के तहत स्कूलों में की जा रही स्क्रीनिंग और बच्चों के ऑपरेशन संबंधी प्रगति की भी समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एनएसयूआई का हाईवे पर उग्र प्रदर्शन, छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग पर पुलिस से तीखी झड़प
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बारिश के मौसम में बैक्टीरिया जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को खाद्य सामग्री से जुड़ी दुकानों, होटल, रेस्तरां, हॉस्टल के मेस और सड़क किनारे लगने वाले फूड स्टॉल्स की खाद्य सामग्री की सेम्पलिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोटा में लैब और पर्याप्त फूड इंस्पेक्टर्स उपलब्ध हैं, ऐसे में यह सुनिश्चित किया जाए कि मिलावटी या खराब खाद्य सामग्री बाजार में न पहुंचे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
पीएचईडी विभाग को निर्देश देते हुए कलक्टर समारिया ने कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था लगातार बनाए रखें। कहीं भी जलापूर्ति बाधित न हो, इसकी सतत मॉनिटरिंग करें। नियमित वॉटर सैंपलिंग कर परिणामों के आधार पर आवश्यक कदम उठाएं और आमजन को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed