{"_id":"64429c47fcee90674009b1d9","slug":"kota-crime-main-accused-arrested-for-attack-on-coaching-student-preparing-for-neet-in-kota-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota Crime: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota Crime: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र पर हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध
Fri, 21 Apr 2023 07:53 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 21 Apr 2023 07:53 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में नीट की तैयारी कर रहे कोचिंग छात्र पर हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो नाबालिग को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के गुमानपुरा थाना इलाके में छावनी चौराहा पर 19 अप्रैल को मॉर्निंग वॉक पर निकले कोचिंग छात्र अशोक कुमार के साथ मारपीट कर चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त समीर अब्बासी उर्फ जिशान कालिया उर्फ मुस्तफा (20) निवासी मोखा पाड़ा थाना कैथूनीपोल को शुक्रवार को गिरफ्तार कर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया है।
विज्ञापन
कोटा सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहे हैं। मूलत: बीकानेर के श्री डूंगरगढ़ निवासी छात्र अशोक कुमार पर 19 अप्रैल 2023 को सुवालाल कचौरी के पास छावनी चौराहा पर अभियुक्तों द्वारा मारपीट कर चाकू से जान से मारने की नियत से हमला किया गया आरोपी बाद वारदात फरार हो गए थे।
विज्ञापन
चाकूबाजी की गंभीर वारदात को देखते हुए एक्शन...
एसपी चौधरी ने बताया कि चाकूबाजी की गंभीर वारदात को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण जैन और वृत्ताधिकारी, वृत्त प्रथम अमर सिंह के निर्देशन और एसएचओ मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा आरोपियों की पहचान कर निगरानी रखते हुए सूचनाऐं एकत्रित कर महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
वारदात में शामिल दो बालकों को डिटेन किया...
शहर के पुराने बदमाशों और मुखबिरों से इनके छुपने के संभावित ठिकानों की जानकारी प्राप्त कर मौखापाडा थाना कैथूनीपोल से वांछित मुख्य आरोपी समीर अब्बासी उर्फ जिशान कालिया उर्फ मुस्तफा को गिरफ्तार कर वारदात में शामिल दो बालकों को डिटेन किया गया है। आरोपी के विरुद्ध पूर्व में कोटा के थाना कैथूनीपोल और किशोरपुरा और झालावाड़ के कोतवाली थाने में पांच आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।