फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   in blind murder case three accused are arrest in baara

खून के निशानों ने खोला ब्लाइंड मर्डर का राज

Mon, 20 Mar 2017 06:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 20 Mar 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
in blind murder case three accused are arrest in baara
ब्लाइंड मर्डर का खुलासा - फोटो : Demo pic
बारां जिले के छबड़ा  में दो दिन पहले हुए एक व्यक्ति के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा कर पुलिस ने तीन आरोपियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। खून के निशानों ने खोला इस ब्लाइंड मर्डर का राज खोला है। 
विज्ञापन


बारां के एडिशनल एसपी मनोज चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कल्याण मीणा, कन्हैया मीणा और भूरा मीणा है। हत्या में शामिल तीनों आरोपी छबड़ा तहसील के खरखेड़ा मीणा गांव के रहने वाले है। वहीं, हत्या का शिकार 60 वर्षीय  बाबूलाल मीणा भी इसी गांव का रहने वाला था। ये चारों आपस में परिचित थे।
विज्ञापन


शनिवार रात को तीनों आरोपियों ने भूरा मीणा के मकान के बाहर शराब पी। नशे में होने पर बाबूलाल ने कन्हैया को कुछ भला बुरा कह दिया। इससे नशे में धुत गुस्साए तीनों आरोपियों ने बाबूलाल से लाठियों से हमला कर उसे मार डाला। बाबूलाल के दम तोड़ने के बाद तीनों आरोपी शव को भूरा मीणा के घर के सामने से घसीटते हुए करीब दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे पटक कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन हत्या का पता चलने पर एसपी बारां दुष्टदमन सिंह के निर्देशन में छबड़ा उपाधीक्षक प्रदीप हापावत और थानाप्रभारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने पड़ताल शुरु की। जिसमें बाबूलाल के खून के निशान भूरा के घर के सामने पड़े मिले। संदेह होने पर पुलिस ने भूरा को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने साथी कन्हैया और कल्याण के साथ मिलकर बाबूलाल की हत्या करना कबूल कर लिया। इस पर पुलिस ने तीनों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed